फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   committee will give direction to school vehicles.

स्कूली वाहनों को दिशा दिखाएगी परिवहन सुरक्षा समिति

Fri, 23 Aug 2019 06:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
committee will give direction to school vehicles.
स्कूली वाहनों को दिशा दिखाएगी परिवहन सुरक्षा समिति
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में स्कूली वाहनों से हादसे रोकने के लिए माध्यमिक व उच्च शिक्षण संस्थानों में परिवहन सुरक्षा समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति स्कूली वाहनों से होने वाली दुर्घटना को रोकने के उपाए बताएगी। साथ ही वाहन चालकों को जरूरी दिशानिर्देश देगी। यह कदम उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने उठाया है। ताकि बच्चों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक भेजा जा सके। समिति बनाने में आनाकानी करने वाले स्कूलों पर एआरटीओ की संस्तुति पर कार्रवाई होगी।
स्कूली वाहनों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग सूबे के स्कूलों में परिवहन सुरक्षा समिति का गठन करने का निर्देश दिया है। इस समिति के अध्यक्ष प्रधानाचार्य या प्रबंधक प्राधिकारी होंगे। जबकि नायब तहसीलदार या उससे ऊपर की श्रेणी का मजिस्ट्रेट, विद्यालय प्राधिकारी द्वारा नामित संरक्षकों के दो प्रतिनिधि, संबंधित थाने के थाना अधिकारी या चौकी प्रभारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा नामित एक अधिकारी जो खंड शिक्षा अधिकारी की श्रेणी से नीचे का न हो, विद्यालय यान ऑपरेटरों के दो प्रतिनिधि, अध्यक्ष या महापौर द्वारा नामित स्थानीय निकाय का एक प्रतिनिधि (केवल नगर क्षेत्र के लिए ) को सदस्य बनाया जाएगा। एआरटीओ आरसी भारती ने बताया कि साल में समिति की चार बैठकें जुलाई, अक्टूबर, जनवरी व अप्रैल माह में होंगी। समिति का गठन 30 तक पूरा करना है। इसकी एआरटीओ कार्यालय को सूचना भेजनी है। ऐसा नहीं करने विद्यालयों के विरुद्ध् कार्रवाई के लिए एआरटीओ द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

---------------------------
इन विद्यालयों में गठित होगी समितियां
एआरटीओ ने बताया कि जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज, तकनीकी कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, डिग्री कालेज, सीबीएसई,आईसीएसई व यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त सेकेंडरी, सीनियर सकेंडरी स्कूल तथा वित्त विहीन मान्यता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक, इंटर कॉलेजों में समिति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 स्कूली वाहनों का तीन माह के लिए पंजीयन निलंबित
- फिटनेस न कराने पर एआरटीओ ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में बिना फिटनेस दौड़ रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ उप संभागीय परिवहन अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। नोटिस भेजने के बाद भी 31 वाहन स्वामियों द्वारा फिटनेस सही न कराए जाने पर एआरटीओ ने उनका पंजीयन तीन माह के लिए निलंबित कर दिया है। यह भी कहा है कि यदि समय रहते इन वाहनों का फिटनेस ठीक नहीं कराया तो उनका पंजीकरण समाप्त कर दिया जाएगा।

उपसंभागीय परिवहन अधिकारी आरसी भारती ने बताया कि जांच में जिले के 31 स्कूल वाहनों का फिटनेस ठीक नहीं मिला था, जिस पर वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर कागजों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी संबंधित वाहन स्वामियों द्वारा फिटनेस ठीक नहीं कराया गया। जिस पर संबंधित 31 वाहनों का पंजीयन तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। जांच के समय यदि फिर गड़बड़ी मिलेगी तो वाहन को संबंधित थाने में बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed