फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Committee by the blockade

समिति के लोगों ने चक्का जाम किया

Mon, 10 Oct 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Mon, 10 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Committee by the blockade
चक्का जाम किया - फोटो : अमर उजाला
 स्थानीय कस्बे के गोपाल नगर स्थित श्री आदि शक्ति भुअरी माई स्थान दुर्गा पूजा समिति पंडाल में डीजे बजने की सूचना पर रविवार को कोठीभार पुलिस ने मौके पर पहुंच डीजे जब्त कर लिया। इसके बाद गुस्साए दुर्गा पूजा समिति के लोगों के आह्वान पर सभी समिति के लोगों ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार रौनियार और हियुवा के नगर संयोजक मनीष शर्मा के नेतृत्व में गोपाल नगर मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया और फिर जुलूस निकालकर सभी दुकानों को बंद कराते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। लगभग दो घण्टे तक चले इस आंदोलन में थानाध्यक्ष के द्वारा पंडाल में पांच साउंड (चोंगा) बजाये जाने के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

दोपहर लगभग डेढ़ बजे किसी ने कोठीभार पुलिस को सूचना दिया कि श्री आदि शक्ति भुअरी माई स्थान दुर्गा पूजा सेवा समिति में चार डीजे साउंड लगाकर बजाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच चारो डीजे साउंड सिस्टम को अपने कब्जे में ले लिया और समिति के लोगों को लाउडस्पीकर बजाने की हिदायत देते हुए डीजे साउंड को अपने साथ उठाकर थाने में लेकर चले गए। यह बात धीरे-धीरे पुरे नगर में फैल गयी और नगर के सभी समिति के सदस्य गोपाल नगर चौराहे पर एकत्र हुए और चौराहे पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। थोड़ी देर बाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष शिव कुमार रौनियार और हियुवा के नगर संयोजक मनीष शर्मा के नेतृत्व में एकत्र सभी समिति और कस्बे के लोग जुलूस निकाल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुकानों को बंद कराने लगे जो गोपाल नगर से होकर पुरानी पुलिस चौकी, रेलवे स्टेशन कंपाउंड, श्री सायर देवी स्थान चौराहा, फलमण्डी, मेन मार्केट, स्टेट चौक पर दुकान बंद कराते हुए पुन: गोपाल नगर चौराहे पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पूरे नगर में उहा-पोह की स्थिति बनी रही लोग जुलूस का हुजूम देख अपने-अपने शटर खुद ही गिरा रहे थे। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता ज्योतिष मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे और सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर प्रशासन ने साउंड बंद कराया जा रहा है जो निंदनीय है। धरने की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने धरने पर बैठे लोगों को समझाने बहुत प्रयास किया इस बीच पुलिस और आंदोलनकारियों में कई बार नोकझोंक भी हुई। लेकिन सभी समिति वाले अपनी मांगों को पर अड़े रहे। इसके बाद थानाध्यक्ष ने 5 साउंड (चोंगा) बजाये जाने के आश्वासन दिया तब जाकर आंदोलन समाप्त हुआ। इस दौरान व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष शैलेष सुल्तानिया सहित सैकड़ों की संख्या में लगभग सभी दुर्गा पूजा समिति के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed