फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Commission will keep a close watch on 321 critical booths

Maharajganj News: 321 क्रिटिकल बूथों पर आयोग की रहेगी पैनी नजर

Tue, 14 May 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 14 May 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Commission will keep a close watch on 321 critical booths
महराजगंज। जिले में 1086 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 321 क्रिटिकल और 13 बर्नेबुल बूथ चिह्निंत किए गए हैं। क्रिटिकल बूथों पर आयोग की पैनी नजर रहेगी। क्रिटिकल बूथों का मुआयना करीब तीन बार डीएम और एसपी कर चुके हैं। इसके अलावा सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को इनकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

321 क्रिटिकल बूथों पर प्रशासन के साथ आयोग की कड़ी नजर रहेगी ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। इन बूथों के निरीक्षण के बाद रैंप, पेयजल, शौचालय के प्रबंध दुरुस्त कर दिए गए हैं। आयोग व प्रशासन की मंशा के अनुसार यहां मतदान के दिन टेंट की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए बीडीओ और ग्राम प्रधान को जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी में दी जा चुकी है।
विज्ञापन

बूथ सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के जिम्मे होंगे जो मतदान से एक दिन पहले प्रशासन को अपनी रिपोर्ट देंगे। पर्याप्त संख्या बल के साथ जवान भी बूथों के पास मौजूद रहेंगे। अपर जिलाधिकारी डाॅ. पंकज वर्मा ने बताया कि इन बूथों पर केवल पीठासीन अधिकारी ही फोन लेकर जा सकेंगे, अन्य को फोन ले जाने की मनाही रहेगी। मतदान से पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच जाएगी, जिससे दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed