फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   combat with animal smugglers

Maharajganj News: पुलिस से मुठभेड़ में घायल एक पशु तस्कर गिरफ्तार

Mon, 03 Apr 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 03 Apr 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
combat with animal smugglers
मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी कलामुद्दीन।संवाद
निचलौल रोड पर हुई घटना, एक सिपाही को दाहिने हाथ में लगी गोली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोतवाली पुलिस ने निचलौल रोड पर बौलिया गांव से आगे मुठभेड़ के दौरान रविवार की भोर में एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। उसने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया, जवाब में पुलिस टीम ने फायरिंग की। दोनों तरफ से गोलियां चलने में पशु तस्कर समेत सिपाही राजीव यादव घायल हो गए।
पुलिस टीम ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ की जानकारी होने के बाद जिला अस्पताल पहुंचकर पुलिस के उच्चाधिकारी ने घायल सिपाही का हाल जाने। आरोपी के पास से एक कट्टा कारतूस और पशु लदा पिकअप बरामद किया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि एसओजी व स्वाट टीम चिउरहां मोड़ पर जांच कर रही थी। उद्योग तिराहे की तरफ से एक सफेद पिकअप आते दिखाई दिया। उसे रोकने का प्रयास किया गया तो नहीं रुका। पिकअप पर पशु लदे दिखाई दिए। टीम पीछा करते हुए जब बौलिया राजा गांव से थोड़ा आगे पहुंची तो पुलिस टीम पर पशु तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर घेरेबंदी करते हुए फायरिंग की गई। पिकअप को छोड़कर गो तस्कर मुख्य मार्ग छोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम पर फायर भी लगातार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में एक गोतस्कर के बायें पैर में गोली लगी और एक पुलिसकर्मी के दाहिने हाथ में। एक अन्य गोतस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पूछताछ में घायल गोतस्कर ने अपना नाम कलामुद्दीन उर्फ कमालुद्दीन डोमनपट्टी जिला कुशीनगर बताया। नौ थानों में उसके खिलाफ केस दर्ज हैं।

जिले में पहले भी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हैं अपराधी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में पुलिस मुठभेड़ का यह कोई नया मामला नहीं है। इसके पहले भी पुलिस से मुठभेड़ हो चुकी है। पुलिस टीम की गोली से अपराधी घायल होने के बाद गिरफ्तार किए गए। वर्ष 2021 में तीन मुठभेड़ हुई। इसमें अपराधियों को पुलिस ने दबोचकर सलाखों के पीछे डाल दिया। इस बार भी पुलिस टीम ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त 2021 को पुरंदरपुर थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में फरेंदा थाने के हिस्ट्रीशीटर व बाइक चोरी के मुख्य सरगना यूनुस समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 बाइकें बरामद की गई थीं। सभी आरोपी गोरखपुर और महराजगंज क्षेत्र से बाइक चोरी कर नेपाल में ठिकाने लगाते थे। कभी-कभी नेपाल न भेज पाने की स्थिति में पीपीगंज में बाइक को काटकर उसका पार्ट बेचते थे। 29 सितंबर 2021 जिले में गोवध अधिनियम में इनाम घोषित वांछित दो बदमाशों को फरेंदा थाना क्षेत्र के बनकटी वन चौकी के पास मंगलवार की रात करीब 11 बजे पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। घायल दोनों बदमाशों का इलाज पुलिस ने सीएचसी बनकटी में कराया। बदमाशों को पैर में गोली लगी है। वहीं, एक सिपाही को बांह में गोली लगी थी।

15 जुलाई 2021 को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बनगढि़या चौराहे पर पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। दोनों तरफ से फायरिंग हुई थी। एक बदमाश घायल हो गया जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गए थे। घायल बदमाश मोहम्मद अकरम नौतनवां थाने का हिस्ट्रीशीटर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed