फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Colorful beginning of district level basic children's sports competition

Maharajganj News: जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा स्पर्धा का रंगारंग आगाज

Fri, 01 Dec 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 01 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Colorful beginning of district level basic children's sports competition
महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालयों के तीन दिवसीय जिला स्तरीय स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के दौरान स्कूली बच्चों ने अपने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति से जहां अतिथियों की प्रशंसा बटोरी। वहीं खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

शुभारंभ के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर की बालिका काव्या मिश्रा ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। इसके बाद उसी स्कूल की छात्राओं ने हर-हर मैदान फतह गीत पर प्रस्तुति दी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमरूतियां के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की प्रशंसा बटोरी। स्पर्धा का शुभारंभ करते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्राचार्य अभिजीत सिंह ने कहा कि स्कूली जीवन में खेल सभी के लिए आवश्यक है। खिलाड़ी इससे जहां स्वयं स्वस्थ रह सकते हैं, वहीं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि सहायक व वित्त लेखाधिकारी अरविंद मणि त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे। संचालन पंकज मौर्या ने किया। क्रीड़ा प्रभारी सुदामा ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। इस दौरान सभी खंड शिक्षा अधिकारी, बैजनाथ सिंह, टीएन गोपाल, बलराम निगम, अखिलेश पाठक, नर्वदाचंद, अनुभव पटेल, आशीष सिंह, अमरेंद्र सिंह, संध्या मिश्रा, मंजू वर्मा समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद में रामललित व आंचल को पहला स्थान
उच्च प्राथमिक स्तर की लंबी कूद स्पर्धा बालक वर्ग में परतावल के रामललित ने पहला, निचलौल के आदित्य ने दूसरा व बृजमनगंज के बृजमोहन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मिठौरा की आंचल ने पहला, निचलौल की वनदेवी ने दूसरा व सिसवा की निधी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में लक्ष्मीपुर के अमरेश ने पहला, घुघली के धर्मराज ने दूसरा व मिठौरा के सूरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में निचलौल के आशीष ने पहला, मिठौरा के समीर ने दूसरा व परतावल के किशन ने तीसरा स्थान एवं बालिका वर्ग में सिसवा की अमीषा ने पहला, पनियरा की अंशिका ने दूसरा व लक्ष्मीपुर की संजना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

----------------------------
खिलाड़ियों ने किया मार्च पास्ट
जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा स्पर्धा में बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट करते हुए अपनी प्रतिभा को दिखाने का कार्य किया। बेहतर कदमताल कर उन्होंने प्रशंसा भी बटोरी।
-----------------------------
मशाल लेेकर दौड़े अशफाक
पिछले वर्ष की खेलकूद स्पर्धा में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले निचलौल ब्लॉक के खिलाड़ी को इस बार मशाल लेकर दौड़ने का अवसर मिला। इसके बाद औपचारिक रूप से खेल स्पर्धा शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed