फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Collector's calculation will be on 14 tables

कलेक्ट्रेट में 14 टेबल पर होगी विधानसभावार गणना

Tue, 21 May 2019 12:11 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 21 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Collector's calculation will be on 14 tables
कलेक्ट्रेट में 14 टेबल पर होगी विधानसभावार गणना - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। लोकसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने अब मतगणना की तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए रणनीति बनाई। बताया गया कि मतगणना के लिए विधानसभावार चौदह-चौदह टेबल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


सीडीओ पवन अग्रवाल ने कहा कि 23 मई को मतगणना की तैयारी तेज कर दी गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों की एक साथ कुल 70 टेबलों पर मतगणना होगी। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 गणना टेबल लगेंगे। हर टेबुल पर एक गणना सुपरवाइजर, एक गणना सहायक तथा एक माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। प्रत्येक चक्र की गणना का परिणाम मिलते ही उसे सबसे पहले सुविधा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद विधिवत परिणाम की घोषणा की जाएगी। ईवीएम से मतों की गणना होने के बाद पांचों विधानसभा क्षेत्र के पांच-पांच वीवीपैट की पर्चियों की गणना की जाएगी। बैठक में सीडीओ के अलावा अपर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार जायसवाल, परियोजना निदेशक राजकरन पाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार, जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाल, डीसी एनआरएलएम रवींद्र वीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed