{"_id":"671eb7bba10fe52788072364","slug":"collection-worker-absconds-with-rs-352-lakh-from-80-women-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-134538-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कलेक्शन कर्मी 80 महिलाओं का 3.52 लाख रुपये लेकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कलेक्शन कर्मी 80 महिलाओं का 3.52 लाख रुपये लेकर हुआ फरार
Mon, 28 Oct 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। शहर में मइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की एक शाखा संचालित है। उक्त शाखा में कार्यरत एक कलेक्शन कर्मी ने क्षेत्र के 16 गांवों की रहने वाली 80 महिलाओं से कंपनी में रकम जमा करने के नाम पर करीब 3.52 लाख रुपये की वसूली कर फरार हो गया है। वहीं पुलिस ने मामले में कंपनी के एक कर्मी की तहरीर पर रविवार को आरोपी कलेक्शन कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए तहरीर में कंपनी के ब्रांच मैनेजर सुबोध कांत निवासी निचलौल ने बताया है कि शख्स कन्हैया लाल सेव माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की शाखा निचलौल में कलेक्शन स्टाफ के पद पर कार्यरत थे। कंपनी के नियम के मुताबिक कन्हैया लाल हर रोज मीटिंग करने विभिन्न क्षेत्र में जाते थे।
इसी के क्रम में कन्हैया लाल पांच सितंबर सुबह 8 बजे मीटिंग के लिए क्षेत्र में गए थे। कुछ देर बाद उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका मोबाइल नंबर बंद बताने लगा। कुछ लोगों से पूछताछ के पता चला कि वह फरार हो चुका है। वहीं कंपनी के बीएम की ओर से जांच पड़ताल की गई, तो पता चला कि गांव जहदा, सेमरहना, गौरा निपनिया, बिसोखोर, पिपरा कल्याण, सोहट, बलहिखोर, गोपाला, लक्ष्मीपुर एगडंगा, बसौली, विशुनपुरा, सिंहपुर, औराटार, पकड़ी चौबे, परागपुर के 80 महिलाओं से 3,52,948 रुपया कंपनी में जमा करने के नाम पर वसूली कर फरार हो गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया के अनुसार, कलेक्शन कर्मी कन्हैया लाल निवासी तेजपुर सुल्तानपुर रंगाडीह थाना सरायमीर जिला आजमगढ़ के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही।