फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cold westerly winds are stirring up chronic pain and joint pain.

Maharajganj News: सर्द पछुआ उभार रहा पुराना दर्द, जोड़ों के दर्द से हो रही परेशानी

Sun, 04 Jan 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Cold westerly winds are stirring up chronic pain and joint pain.
चिकित्सक दे रहे सिंकाई व व्यायाम की सलाह
विज्ञापन

शनिवार ओपीडी में 567 रोगियों का हुआ उपचार
महराजगंज। सर्द मौसम की पछुआ हवा लोगों को काफी परेशान कर रही है। हवा से बढ़ी ठंड की वजह से पुरानी चोट का दर्द उभर रहा है। ओपीडी में पुराने चोट के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। साथ ही जोड़ों के दर्द उम्रदराज ही नहीं युवाओं को भी परेशान कर रहा है। शनिवार को ओपीडी में 32 रोगी इससे पीड़ित मिले। जांच रिपोर्ट के मुताबिक चिकित्सकों ने दवा परामर्श व हिदायत दी है।
शनिवार को जिला अस्पताल में 567 रोगियों का उपचार हुआ। सर्वाधिक रोगी मौसम जनित रोग सर्दी-बुखार से पीड़ित रहे। इसके अलावा जोड़ों के दर्द और पुराने चोट के रोगियों की संख्या रही। जांच रिपोर्ट के मुताबिक डाॅ. विकास ने दवा परामर्श के साथ एहतियात बरतने व व्यायाम करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि सर्द पछुआ हवा के कारण पुराने चोट और जोड़ों के दर्द के रोगी बढ़े हैं। सर्दी में चोट या पुराने चोट के कारण दर्द बढ़ता है। इसका कारण कि रक्त वाहिकाएं ठंड के कारण सिकुड़ती हैं और रक्त प्रवाह धीमा हो जाता है। इससे पुराने चोट उभरने के बाद दर्द बढ़ाते है। चोट वाले स्थान पर ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति कम हो जाती है। इससे अकड़न भरी दुश्वारी शुरू ती है क्योंकि मांसपेशियां कठोर होती जाती हैं। शारीरिक गतिविधियां कम होने से भी समस्याएं बढ़ जाती हैं क्योंकि इससे मांसपेशियों का लचीलापन कम हो जाता है। आने वाले रोगियों को खानपान दुरुस्त रखने के साथ व्यायाम की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

--------
पेन किलर से करें परहेज
सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि हड्डियों के दर्द में अक्सर लोग पेन किलर उपयोग करना खतरनाक हो सकता है। दर्द से राहत पाने के लिए पेनकिलर खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। पेट में अल्सर होने का खतरा भी बढ़ता है। इससे लिवर और किडनी पर भी खतरनाक असर पड़ सकता है। हड्डियों के दर्द में कतई पेन किलर नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
- सुबह गुनगुना पानी पीएं, हल्का व्यायाम करें।
- स्ट्रेचिंग करें, गर्म तेल से मालिश करें।
- रात में भोजन के बाद हल्दी वाला दूध पीएं और इसके बाद कुछ भी न सेवन करें।
- दर्द से निजात के लिए गर्म पानी से सिंकाई करें। गर्म पैड से सिंकाई फायदेमंद होगी।
- बिना जांच कराए किसी तरह का उपचार करने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed