फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cold increased

ठंड बढ़ने से ठिठुरने लगी जिंदगी

Sat, 16 Dec 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
cold increased
ठंड - फोटो : Amar Ujala
महराजगंज। कड़ाके की ठंड में हल्की पछुआ से जिंदगी ठिठुरने लगी है। जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को रोडवेज बस स्टेशन से लेकर जिला अस्पताल तक में लोग ठंड से दुबकते नजर आए। नगर में भी जरूरत मंद लोग ही घर से निकले। 
विज्ञापन


 शुक्रवार को सूर्य देव दोपहर बाद दर्शन दिए। सुबह आसमान में कोहरे छाए रहे। हल्की पछुआ हवा ठंड बढ़ा रही थी। शाम होते ही सड़क पर सन्नाटा पसर गया। बड़े और चारपहिया वाहन ही सड़कों पर दौड़ते नजर आए। देर शाम को इक्का दुक्का बाइक सड़कों पर दिखी। बाजार में दुकानों का शटर भी जल्दी गिर गए।
विज्ञापन


वहीं रोडवेज बस स्टेशन पर भी सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि अधिकतर रोडवेज की बस अपने समय से पर ही थी। बसों में यात्री सिर से पांव तक गरम कपड़ों से ढक कर ही यात्रा करते नजर आए। वहीं जिला अस्पताल पर के मरीज के साथ आए परिजनों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल नवजात शिशु देख भाल इकाई में भर्ती नौनिहालों के साथ मां और तीमारदार दुबकते नजर आए। जिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टेशन के अलावा प्रमुख चौराहों पर अलाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। 

ठंड बढ़ी पर नहीं बना रैन बसेरा 
नौतनवां। शुक्रवार से मौसम में आये अचानक बदलाव के बाद सर्द हवाओं और ठंढ से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लेकिन, नगर पालिका प्रशासन की तरफ से अलाव व रैन बसेरा के लिए कोई इंतजाम नही है। नौतनवां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में यात्री ठंड से ठिठुरते दिखे।


नगर पालिका प्रशासन हर वर्ष जलकल परिसर पानी की टंकी के नीचे यात्रियों के लिये अस्थाई रैन बसेरे का निर्माण कराता आया है। लेकिन वहां पर अभी तक रैन बसेरे नहीं बन पाया है। ईओ वीरेंद्र कुमार राव का कहना है कि शनिवार से सभी चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था एवं जलकल परिसर में अस्थाई रैन बसेरे का निर्माण जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed