फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Coffee seeds were loaded on a tractor trolley and sent to Nepal, and recovered.

Maharajganj News: ट्रैक्टर ट्राली पर कॉफी बीज लादकर भेज दिया नेपाल, बरामद

Wed, 17 Dec 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Coffee seeds were loaded on a tractor trolley and sent to Nepal, and recovered.
ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्राली पर कॉफी बीज लादकर जैसे ही तस्करों ने नेपाल में प्रवेश किया, तभी नेपाल पुलिस ने दबोचा लिया। पकड़े गए ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदी कॉफी बीज की कीमत 30.44 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद कॉफी बीज को नेपाल पुलिस ने कार्यवाही के लिए महेशपुर भंसार कार्यालय को सौंप दिया।
विज्ञापन

बरामदगी की यह घटना पड़ोसी मुल्क नेपाल नवलपरासी जिले के बार्डर से सटे गांव बुडंतवापुर(गणेशपुर) में मंगलवार की भोर 3.30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि भारतीय सीमा ठूठीबारी क्षेत्र से एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर भारी मात्रा में कॉफी बीज लादकर तस्कर नेपाल ले जा रहे थे। तस्कर जैसे ही बार्डर से सटे नेपाल के बुडंतवापुर उर्फ गणेशपुर पहुंचे, ड्यूटी पर तैनात वीओपी हरपुर के नायब निरीक्षक एसआई माधव प्रसाद घिमिरे की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। जांच के दौरान 60 किलो वजन का 34 बोरा काफी बीज बरामद हुआ। हरपुर नायब निरीक्षक एसआई माधव प्रसाद घिमिरे ने बताया की ट्रैक्टर ट्राली पर लदे कॉफी बीज को कब्जे में लेकर कार्रवाई के लिए महेशपुर भंसार कार्यालय को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed