फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Code of conduct implemented in Nepal, voting on November 20

Nepal News: नेपाल में आचार संहिता लागू, 20 नवंबर को होगा मतदान

Fri, 30 Sep 2022 12:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2022 12:45 PM IST
सार

रूपनदेही जिला केंद्रीय प्रतिनिधि के 5 व प्रदेश प्रतिनिधि सभा के 10 सीटे हैं। जिले में कुल 6 लाख 35 हजार मतदाता हैं, जो 208 मतदान केंद्र के 702 बूथों पर मतदान करेंगे। प्रमुख जिला अधिकारी ने बताया कि सीमावर्ती जिला व खुली सीमा होने के कारण यहां चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
Code of conduct implemented in Nepal, voting on November 20
भारत-नेपाल सीमा। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 नेपाल राष्ट्र के सभी 77 जिलों में केंद्रीय व प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगा दी गई है। दोनों पदों के चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा। रूपनदेही के प्रमुख जिलाधिकारी भरतमणि पांडे ने बताया कि चुनाव के 72 घंटे पूर्व भारत नेपाल की सीमा सील कर दी जाएगी।
विज्ञापन


रूपनदेही जिला केंद्रीय प्रतिनिधि के 5 व प्रदेश प्रतिनिधि सभा के 10 सीटे हैं। जिले में कुल 6 लाख 35 हजार मतदाता हैं, जो 208 मतदान केंद्र के 702 बूथों पर मतदान करेंगे। प्रमुख जिला अधिकारी ने बताया कि सीमावर्ती जिला व खुली सीमा होने के कारण यहां चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील बूथों के चिह्नीकरण का कार्य दशहरा पर्व के बाद शुरू किया जाएगा। जल्द ही चुनाव के मद्देनजर महराजगंज जिला प्रशासन के साथ एक समन्वय बैठक की जाएगी।
विज्ञापन


पगडंडियों पर विशेष निगरानी होगी
ऐसे तमाम मतदाता हैं, जो भारत व नेपाल दोनों देशों में मतदान करते हैं। उनकी घुसपैठ रोकने के लिए सीमा 72 घंटे सील की जाएगी। प्रमुख जिला अधिकारी ने बताया कि सरहद की पगडंडियों पर विशेष निगरानी होगी। सीमा सील के दौरान किन लोगों को सीमा पार करने की अनुमति होगी। उसके दिशा निर्देश अभी गृह मंत्रालय से नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed