{"_id":"6aff661068b0a29d6d0984c2","slug":"coaching-operators-to-face-trouble-over-false-claims-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-189607-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जांच के दायरे में कोचिंग सेंटर का विज्ञापन, भ्रामक मिला तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जांच के दायरे में कोचिंग सेंटर का विज्ञापन, भ्रामक मिला तो कार्रवाई
विज्ञापन
महराजगंज। परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटरों के भ्रामक विज्ञापन और झूठे दावे अब जिले में भी भारी पड़ेंगे। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) के निर्देश के बाद जिले में भी कोचिंग संस्थानों के विज्ञापनों की कड़ी जांच और निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक राम नगीना भारती ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कोचिंग संस्थान 100 फीसदी सफलता की झूठी गारंटी और फर्जी आंकड़ों के जरिये विद्यार्थियों को लुभाने के मामलों में फंसेंगे।
नोडल अनमोल ने बताया कि केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने लगातार मिल रही अभिभावकों की शिकायत पर आदेश जारी किया है।