फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CM will arrive tomorrow at 10 am, vigilance increased in border area

Maharajganj News: कल सुबह 10 बजे आएंगे सीएम, बॉर्डर क्षेत्र में चौकसी बढ़ी

Fri, 04 Apr 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 04 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
CM will arrive tomorrow at 10 am, vigilance increased in border area
महराजगंज। पांच अप्रैल को बॉर्डर से करीब नौतनवा में मुख्यमंत्री का आगमन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के रतनपुर स्थित रोहिन बैराज का उद्घाटन करेंगे। वह 10 बजकर 10 मिनट पर हैलिपेड पर पहुंचेंगे। 10:15 से 11:20 तक रोहिन बैराज का उद्घाटन व विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

इसे देखते हुए ग्राम समितियाें को सतर्क कर दिया गया है। वहीं सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। बॉर्डर से आने-जाने वालों के पहचान पत्र की जांच की जा रही है। वहीं प्रत्येक हलचल पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

सीमावर्ती कस्बा नौतनवा में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और एसएसबी जवान अलर्ट हैं। नेपाल से भारत आने वाले सभी यात्रियों को जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति है। मुख्य सड़क से लेकर पगडंडियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी का उपयोग किया जा रहा है। सीमावर्ती गांव की पगडंडियों पर सीसीटीवी कैमरों से भी बॉर्डर पर नजर रखी जा रही है। नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले लोगों को एसएसबी की विशेष जांच चक्र से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed