फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cm help line complane in one weak solved

एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करें सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें : डीएम 

Sun, 25 Mar 2018 12:29 AM IST
Mahrajganj,
Mahrajganj, Updated Sun, 25 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
cm help line complane in one weak solved
बैठक में शामिल अधिकारी - फोटो : amaruajala

विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण एक सप्ताह के अंदर पारदर्शिता पूर्वक करना होगा। निस्तारण के लिए हर शिकायत सबसे पहले प्रथम अधिकारी के पास भेजा जाएगा। 

 कार्यशाला में इनफॉरमेशन टेक्नालाजी लखनऊ के अधिकारी रितेश श्रीवास्तव ने सीएम हेल्पलाइन 1076 के संबंध में सभी अधिकारियों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लोगों से समस्याएं पूछी तथा उसके निराकरण का प्रयास किया। बताया कि सीएम हेल्पलाइन 1076 पर भेजी जाने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए पहले रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के पास भेजी जाती थी। उच्चाधिकारी अपने स्तर से निस्तारण के लिए अपने निचले स्तर के अधिकारी के पास भेजते थे। मगर अब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए सबसे पहले प्रथम अधिकारी को भेजी जाएगी। अगर उक्त मामले का निस्तारण प्रथम अधिकारी के स्तर से नहीं हो पाएगा तो उसके ऊपर के अधिकारी के पास भेजा जाएगा। मगर इसके लिए भी समय सीमा निर्धारित होगा। इस तरह से सीएम हेल्पलाइन पर भेजी जाने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण होगा। कार्यशाला में जिलाधिकारी के अलावा मुख्य विकास अधिकारी रामसिंहासन प्रेम, अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला, सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी अजातशत्रु शाही, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार, रामप्रसाद, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस किवभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed