फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Clouds gathered in the sky after bright sunshine during the day; light rain brought relief.

Maharajganj News: दिन में चटख धूप के बाद आसमान में छाए बादल, हल्की बारिश से मिली राहत

Tue, 23 Jun 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Clouds gathered in the sky after bright sunshine during the day; light rain brought relief.
नेपाल सीमा से सटे नौतनवां व ठूठीबारी में हुई हल्की बारिश
विज्ञापन

मानसून के आगे बढ़ने का संकेत,बदला मौसम
महराजगंज। मौसम विभाग की लू चेतावनी के बीच सोमवार दोपहर बाद छाए बादलों के धुंध ने चटख धूप व गर्म हवाओं से लोगों को राहत दी। साथ ही नेपाल सीमा से सटे नौतनवां व ठूठीबारी में हल्की बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार से शुक्रवार तक गोरखपुर व बस्ती मंडल के जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया था। सोमवार की सुबह तल्ख धूप के साथ हुई तो सुबह 9 बजे के बाद हवा की रफ्तार गर्म हवाओं को मजबूती देने लगी, लेकिन दोपहर के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया और बादलों ने धुंध के जरिये तल्ख धूप व गर्म हवाओं से राहत पहुंचाने का काम किया। बादल शाम तक छाए रहे।
विज्ञापन

साथ ही नेपाल सीमा से सटे नौतनवां व ठूठीबारी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। हालांकि मुख्यालय के हिस्से बारिश न आने के कारण देर शाम उमस भरी गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के लिए स्थितियां अनुकूल हुई हैं। अगले 48 घंटे में मानसून बिहार के लगभग सभी जनपदों तक पहुंच सकता जिसके बाद पूर्वी यूपी में मानसून दस्तक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बदले मौसम के कारण परिस्थितियां मानसून के अनुकूल हो रही हैं। झारखंड व बिहार के लगभग सभी जिलों में मानसून के आसार दिखने लगे हैं। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को पूर्वी यूपी में मानसून दस्तक दे सकता है।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed