फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cleaning workers staged a strike at the Nagar Panchayat office

Maharajganj News: सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय पर दिया धरना

Mon, 05 Feb 2024 09:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 05 Feb 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers staged a strike at the Nagar Panchayat office
घुघली। नगर पंचायत घुघली के सफाई कर्मियों ने नौ सूत्री मांगों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पर धरना दिया। उनका कहना है कि अधिशाषी अधिकारी सफाई कर्मियों की समस्याएं नहीं सुन रहे हैं। कई वर्षों से संविदा पर तैनात कर्मियों को बिना पूर्व सूचना दिए उनकी छटनी की गई है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी सुभाष, लक्षन, बबलू, पन्नेलाल, राजकुमार, श्रीराम ने बताया कि एरियर भुगतान समय से न होने, सातवें वेतन आयोग उन्हें न दिए जाने तथा सफाई कार्य से संबंधित कार्य कर रहे कर्मियों की संख्या कम होने से कार्य में बाधा हो रही है। साथ ही नियमित सफाई कर्मियों का एनपीएस उनके खाते में भेजने में लापरवाही बरती जा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि जिलाधिकारी से सम्मान प्राप्त सफाई नायक को उनके पद से हटाकर ठेके पर रखे गए सफाई कर्मी को सफाई नायक बना दिया गया है। यह ठीक नहीं है। अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार गुप्त ने कहा कि कर्मियों की समस्याएं शीघ्र दूर की जाएंगी। आरोप बेबुनियाद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed