फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   clash between ABVP and bajrang dal

नेताजी का पोस्टर फटा, बजरंग दल व एबीवीपी कार्यकर्ता भिड़े

Mon, 22 Aug 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
clash between ABVP and bajrang dal
नेताजी का पोस्टर फटा, बजरंग दल व एबीवीपी कार्यकर्ता भिड़े
विज्ञापन

नौतनवां। एक दूसरे पर भाजपा नेता का पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाते हुए रविवार की देर शाम बजरंग दल व एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। सोमवार को दिनभर थाने में सुलह समझौते की कोशिश हुई, लेकिन दोनों पक्ष कार्रवाई पर अड़े रहे।
जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर शाम क्षेत्र के एक भाजपा नेता का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद हो गया। इसको लेकर बजरंग दल और एबीवीपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों संगठनों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाने लगे। नोकझोंक और हंगामा की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को थाने ले आए। सोमवार की सुबह से ही दोनों संगठनों के कई बड़े पदाधिकारी व भाजपा नेता मामले में सुलह-समझौता कराने के लिए माथापच्ची करते रहे।
विज्ञापन

उधर, एबीवीपी के कार्यकर्ता किशन मद्धेशिया एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता शिवम जायसवाल ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर एक-दूसरे पर मारपीट और हंगामा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय का कहना है कि दोनों पक्ष, सुलह-समझौते के लिए वार्ता कर रहे हैं। कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed