फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   City residents to say, facilities worse than village

Maharajganj News: कहने को नगरवासी, सुविधाएं गांव से भी बदतर

Fri, 09 Jun 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 09 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
City residents to say, facilities worse than village
नगर पंचायत घुघली के सुभाषनगर वार्ड के लोग जी रहे नारकीय जीवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पंचायत घुघली के सुभाषनगर वार्ड के लोग कहने के लिए अब नगरवासी हो गए हैं, मगर उन्हें अब भी गांव जैसी सुविधाएं गांव जैसी हैं। बारिश के समय वे समस्याओं से घिर जाते हैं। जलभराव की वजह से घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है।
वार्ड में आने-जाने के लिए कच्ची सड़क है। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। बरसात के मौसम में वहां पर न सिर्फ पानी भर जाता है, बल्कि उस रास्ते आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुभाष नगर के करीब 60 घरों के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जलभराव से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। प्रवक्ता राधेश्याम मल्ल का कहना है कि बारिश में मोहल्ला नरक बन जाता है। डॉ. पीएन मिश्र, रामू गौड़ व हकमुद्दीन अंसारी ने बताया कि नगर पंचायत के नए अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी से सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत घुघली की अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने बताया कि वार्डों का जायजा लियाजा रहा है। जहां कहीं भी समस्या सामने आ रही है, उसे नोट किया जा रहा है। बजट आते ही कार्य शुरू कराते हुए समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed