फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Christmas festival today, preparations complete, decorated church

क्रिसमस पर्व आज, तैयारी पूरी, सजाए गए चर्च

Thu, 24 Dec 2020 07:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Christmas festival today, preparations complete, decorated church
सिसवा कस्बे के बिंदवालियां में स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में क्रिसमस की तैयारी करते लोग। - फोटो : MAHARAJGANJ
क्रिसमस पर्व आज, तैयारी पूरी, सजाए गए चर्च
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में क्रिसमस पर्व परंपरागत ढंग से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सिसवां कस्बे के बिंदवालियां सेंट एंड्रयूज चर्च में सजावट की गई है। निचलौल और नौतनवां कस्बे में भी लोग इसकी तैयारी में जुटे हैं।
कोविड की वजह से इस बार क्रिसमस पर्व पर ज्यादा धूमधाम नहीं रहेगा। दी पैरामाउंट एकेडमी शास्त्री नगर में किसमस डे धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्रा नव्या और छात्र अंकुर सिंह व सूर्यांश सिंह ने सांताक्लाज की भूमिका में रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य नेहा सिंघानिया ने कहा कि ईसा मसीह का जीवन मानवता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने लोगों को प्रेम व भाईचारा सिखाया। सह प्रबंधक आकाश सिंह ने कहा कि प्रभु यीशु के जीवन से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। झूठ न बोलना, अपने दुश्मन से भी प्रेम करना, सहनशीलता रखना और छुआछूत में विश्वास न करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसवां प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय कस्बे के बिंदवालियां में स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में क्रिसमस के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को प्रात: आठ बजे से प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जहां श्रद्धालुओं की ओर से परम परमेश्वर को याद किया जाएगा। चर्च में बेहतर ढंग से सजावट हुई है।

चर्च के पादरी आदम योजना ने बताया कि प्रभु यीशु के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित क्रिसमस पर्व को यादगार बनाने के लिए नगर व आसपास क्षेत्र के लोग उत्साह के साथ तैयारी में जुटे हुए हैं। पर्व के अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि प्रभु के जन्म से साढ़े सात सौ वर्ष पूर्व ही भविष्यवाणी हो चुकी थी कि एक अवतार जन्म लेने वाला है, जो लोगों में भाईचारे और सौहार्द का संदेश देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed