फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Children's skills were appreciated at the craft exhibition.

Maharajganj News: शिल्प प्रदर्शनी में बच्चों के हुनर को मिली सराहना

Wed, 06 May 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 06 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Children's skills were appreciated at the craft exhibition.
बर्डपुर। कस्बा के एक विद्यालय में तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम मंगलवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक श्याम धनी राही ने किया।
विज्ञापन

गोरखपुर से हस्त शिल्प की विशेषज्ञ हरिओम आजाद, बस्ती से हाथ से निर्मित ज्वेलरी शिल्पी प्रह्लाद ने लोगों को जानकारी दी। वाराणसी के कालीन प्रशिक्षण अधिकारी धनजीत कुमार, आंबेडकर संस्थान के निदेशक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने में सहायक होते हैं और उन्हें भारतीय कला की विविधता से जोड़ते हैं।
विज्ञापन

तीन दिनों तक होने वाले इस आयोजन में लाइव डेमो, प्रैक्टिकल गतिविधियां और शिल्प प्रदर्शनी भी शामिल हैं। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य राजकुमारी पांडेय, विजय चौरसिया, सभासद नितेश पांडेय, सबलू साहनी, गणेश जायसवाल, रामनिवास विश्वकर्मा, फूलचंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed