फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   child drowning in a river

डंडा नदी में नहाने गया बालक डूबा

Mon, 06 Aug 2018 01:11 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 06 Aug 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
child drowning in a river
डंडा नदी में नहाने गया बालक डूबा - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नौतनवां। कस्बे से सटे गैस गोदाम के पीछे बहने वाली डंडा नदी में रविवार को नहाने गया बालक उसमें डूब गया। साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो इसकी जानकारी पास में मौजूद एसएसबी के जवानों को हुई। देर शाम तक नदी में डूबे बालक का पता नहीं लग पाया। एसएसबी की बचाव टीम बालक को नदी में ढूंढने के प्रयास में जुटी रही। 

 
रविवार को दोपहर बाद विस्मिल नगर मोहल्ले में रहने वाला आयुष (10) मोहल्ले के कुछ बच्चों के साथ डंडा नदी में नहाने गया। अभी बच्चे नदी के किनारे ही थे कि उसी बीच आयुष नदी में नहाने के लिए कूद गया।  नदी में कूदते के बाद वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आयुष को नदी में डूबते देख साथ गये बच्चे चिल्लाने लगे। बच्चों के चिल्लाने से पास में ही कैंप कर रहे एसएसबी के जवानों को इसकी जानकारी हुई। बच्चे के नदी में डूबने की जानकारी मिलने पर एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे और नदी में डूबे बालक की तलाश में जुट गए। एसएसबी के जवान देर शाम तक बालक की नदी में तलाश करते रहे लेकिन उनका पता नहीं चल सका।  एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट रितेश कुमार ने बताया कि नदी में डूबे बालक का पता लगाने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा   रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed