फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chaos created when teenager's body reached home from Jalandhar

Maharajganj News: जालंधर से किशोर का शव घर पहुंचते मचा कोहराम

Thu, 22 Aug 2024 03:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Chaos created when teenager's body reached home from Jalandhar
सेमरहना गांव में कुलदीप का शव आने के बाद ग्रामीणों की उमड़ी भीड़।संवाद
-दोस्तों के साथ तीन माह पहले मजदूरी करने जालंधर गया था किशोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। थाना क्षेत्र के सेमरहना निवासी एक किशोर जालंधर में मजदूरी करने गया था। जहां पर मंगलवार सुबह किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। वहीं पूरी प्रक्रिया के बाद बुधवार को किशोर का शव जालंधर से घर पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। इतना ही नहीं शव आने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ भी उमड़ पड़ी। रोते बिलखते परिजनों को ग्रामीण सांत्वना दे रहे थे, लेकिन दहाड़े मारकर रोते परिजनों को देख लोगों के आखों से आंसू छलक जा रहा था।

सेमरहना गांव निवासी भुआल भारती के तीन बेटे संदीप, प्रदीप और कुलदीप के साथ ही एक बेटी प्रियंका है। भुआल की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। ऐसे में बेटा कुलदीप (16) बीते माह गांव के कुछ दोस्तों के साथ मजदूरी करने जालंधर गया था। जहां कुलदीप दोस्तों के साथ पेंटिंग का कार्य करता था। इसी बीच मंगलवार सुबह कुलदीप के दोस्तों ने मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी, कि कुलदीप का मौत हो गई है। उसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं पिता भुआल ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे कुलदीप के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। क्योंकि मृत कुलदीप के सिर, हाथ, पैर सहित शरीर के कई जगहों पर गंभीर चोट के निशान दिख रहे थे। कुलदीप की मौत के बाद भाई, बहन के साथ ही मां गिरिजा देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृत किशोर कुलदीप के पिता की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कारवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पड़ताल के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed