फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Challan for four contracted buses due to non-payment of tax

Maharajganj News: टैक्स जमा नहीं होने पर चार अनुबंधित बसों का चालान

Sat, 23 Mar 2024 12:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 23 Mar 2024 12:49 PM IST
विज्ञापन
Challan for four contracted buses due to non-payment of tax
महराजगंज। टैक्स जमा न करने पर शुक्रवार को एआरटीओ ने 18 ई-रिक्शा तथा चार अनुबंधित बसों का चालान किया। करीब एक लाख बीस हजार रुपये का चालान किया है। एआरटीओ विनय कुमार ने कहा कि समय से कर न भरने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। जिनका चालान हुआ है वह अगर समय पूर्व राशि नहीं जमा करेंगे तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कस्बे में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी चरम पर है। यह लोग सवारी बिठाने के चक्कर में सिर्फ निजी ही नहीं रोडवेज बसों को भी एकाएक घेर कर खड़े हो जाते हैं। रात में तो यह लोग गाड़ी का बल्ब न जलाकर विभिन्न मार्गों पर लगे पालिका परिषद के लैंप पोस्ट के सहारे ही चलते हैं। इस तरह नियम ताक पर रखकर कमाई के चक्कर में यात्रियों की जान भी जोखिम में रहती है। लगातार मिल रही शिकायतों व अतिरिक्त किराए के चलते यात्रियों से नोकझोंक भी होती है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए एआरटीओ ने 18 ई रिक्शा चालकों का चालान किया। साथ ही रोडवेज बस स्टेशन परिसर में खड़ी चार अनुबंधित बसों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed