फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chairman Senate fasting up anti-development

अनशन कर रहे सभासद विकास विरोधी ः चेयरमैन

Thu, 30 Jun 2016 12:34 AM IST
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Chairman Senate fasting up anti-development
प्रेस मीट - फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत में विकास के  नाम पर अनियमितता और घपले के आरोपों की जांच की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे सभासद को विकास विरोधी बताते हुए नगर पंचायत के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि  नगर पंचायत में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वे सब बोर्ड के प्रस्ताव पर हुए हैं।
विज्ञापन


विकास विरोधी सभासद को यह रास नहीं आ रहा है और वे झूठे आरोप लगाकर अनशन पर बैठ गए। अध्यक्ष ने बुधवार को पत्रकारों से बात चीत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सभासद का सारा आरोप निराधार है।
विज्ञापन



 उन्होंने कहा कि सभासद के अनशन के पीछे विकास विरोधी कुछ और लोग भी हैं जो नगर पंचायत का चुनाव निकट देख सभासद के अनशन को हवा दे रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने  कहा कि नगर पंचायत के दस सभासद हमारे साथ हैं जो जिलाधिकारी को अपने पत्र से अवगत करा दिये हैं कि वे सभासद संजय जायसवाल के विकास विरोधी धरना व आमरण अनशन का विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा संजय जायसवाल ने नगर पंचायत के कार्यों की जांच के लिए लोकायुक्त से मांग किए हैं। वह उनका अधिकार है। हम भी जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सभासद संजय जायसवाल के अनशन का जो लोग समर्थन कर रहे हैं वे  लोग खुद नगर पंचायत के जमीन के अवैध कब्जेदा व बकायेदार हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रेस वार्ता के दौरान  सभासद देवीशरन दूबे, कृष्ण कुमार वर्मा, झिन्ने सिंह, नीरा देवी, सुशीला देवी, ध्रूव वर्मा, मुन्नी देवी, मुहम्मद शाविर अली आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed