फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Census: Officials and employees encouraged self-enumeration by feeding data themselves.

जनगणना : अधिकारियों व कर्मचारियों ने खुद फीडिंग कर स्व-गणना को किया प्रेरित

Fri, 08 May 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Census: Officials and employees encouraged self-enumeration by feeding data themselves.
सीडीओ व डीपीआरओ ने ग्राम पंचायतों में दिया जागरूकता का निर्देश
विज्ञापन

21 तक सभी को करनी स्व-गणना, देना जवाब
महराजगंज। नागरिक गणना पोर्टल खुलने के बाद जनपद में बृहस्पतिवार से जनगणना का पहला चरण स्व-गणना प्रभावी हो गई है। पोर्टल खुलने के बाद कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल व अन्य जनपद स्तरीय कर्मी व कर्मचारियों ने स्व-गणना करते हुए अपने मकानों की मैपिंग लोकेशन टैगिंग के जरिये नागरिक पोर्टल पर दर्ज कराकर लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल ने कहा कि पहली बार डिजिटल जनगणना शुरू हो रही है। सीधे नागरिकों को जुड़ने के लिए स्व-गणना की प्रक्रिया 21 मई तक प्रभावी है। इसके बाद सर्वेयर व प्रगणक लोगों के घर-घर जाएंगे और सत्यापन प्रक्रिया पूरी करेंगे। अगर फीडिंग परिवार ने पूरी कर ली है तो प्रगणक को वैरिफिकेशन कोड बताएंगे अगर नहीं किया है तो प्रक्रिया प्रगणक ही प्रश्नों का जवाब देकर फीड करेंगे। सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्व-गणना का प्रावधान इसलिए किया गया है कि डिजिटल भारत की मुहिम से आमजन भी जुड़ें और जनगणना के दौरान एकत्र की जा रही सूचना सटीक रहे। सूचना विज्ञान अधिकारी ने बताया कि सूचना एकत्रित करने के लिए खोला गया पोर्टल एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लैस है जिसके चलते जो भी डाटा फीड होगा वह सीधे सर्वर के मार्फत सरकार के सुरक्षा दायरे में पोर्टल पर चला जाएगा। ऐसे में सूचना के दुरुपयोग जैसी कोई समस्या नहीं आएगी और सभी का डाटा सुरक्षित रहेगा। सर्वर डाउन होने जैसी समस्या नागरिक पोर्टल के लिए नहीं होगी क्योंकि इसे इस बात को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है कि एक साथ हजारों लाखों लोग पोर्टल पर क्लिक करें तो इसकी गति कम न होने पाए।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने दिए सक्रियता के निर्देश
डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत व सचिव गणों को निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्व-गणना प्रक्रिया कैसे करनी इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार करें। अगर जरूरत पड़े तो सार्वजनिक स्थानों पर स्व-गणना जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

जनपद में जनगणना का पहला चरण बृहस्पतिवार से पोर्टल खुलने के साथ प्रभावी हो गया है। पहले दिन कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारी व कर्मचारी ने अपनी फीडिंग कर जनपद वासियों को जागरूक किया। सर्वेयर और प्रगणकों की ड्यूटी 22 मई से किन क्षेत्रों में होगी इसका निर्धारण शीघ्र तय कर लिया जाएगा।
-डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed