फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CDO inspected many offices-61 officials found abcent

अनुपस्थित मिले जिम्मेदारों का सीडीओ ने वेतन बाधित कर मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 19 Aug 2021 05:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
CDO inspected many offices-61 officials found abcent
गैरहाजिर मिले 15 अधिकारियों व 46 कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बृहस्पतिवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने अनुपस्थित 15 अधिकारियों से जहां स्पष्टीकरण तलब किया, वहीं 46 कर्मियों के वेतन व मानदेय बाधित करते हुए उनसे भी स्पष्टीकरण तलब किया।

सीडीओ ने बताया कि समाज कल्याण विभाग में निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय व चंदन कुमार, आशीष कुमार, प्रेम प्रसाद, जितेंद्र प्रजापति व अनिल साहनी नामक कर्मी अनुपस्थित पाए गए। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव भी अनुपस्थित पाए गए। जिला प्रोबेशन कार्यालय में प्रभारी डीपीओ डीसी त्रिपाठी व वन स्टाप सेंटर में तैनात प्रियंका सिंह, प्रतिभा सिंह, नैना पटेल, शालिनी गुप्ता, वासुदेव दीक्षित, जिउत व बिंदु रौनियार अनुपस्थित मिले। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्रा व कर्मी ब्रजभूषण पटेल, शिवप्रकाश दूबे अनुपस्थित मिले। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह भी अनुपस्थित मिले। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में मुख्य सहायक अनिल मिश्र, शालिनी खरे व राजेश मिश्र अनुपस्थित मिले। विभाग के ही पीआईयू यूनिट में कर्मी विजय बहादुर सिंह अनुपस्थित मिले। कौशल विकास केंद्र का कार्यालय बंद मिला। जिला विकास कार्यालय में पत्रवाहक सीताराम अनुपस्थित मिले। जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में कर्मी दिलीप कुमार, अल्ताफ रजा सिद्दीकी व सुरेंद्र कुमार अनुपस्थित मिले। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कर्मी कन्हैया लाल वर्मा, कमलेश्वर पटेल, मणिन्द्र सिंह, राजेश सिंह, उत्कर्ष शुक्ला, शेषमणि व जयप्रकाश यादव अनुपस्थित मिले। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी लीलावती देवी व कर्मी सरोज चौबे, सुभाष चंद्र गोस्वामी व राहुल श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में डीपीआरओ केबी वर्मा, एडीपीआरओ नित्यानंद व कर्मी जाहिद अनुपस्थित मिले। जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में प्रभारी डीओ सुधीर श्रीवास्तव व कर्मी सुनील गौतम अनुपस्थित मिले। बताया गया कि विभागीय कार्यक्रम में लखनऊ गए हैं। सहायक अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय के निरीक्षण में कर्मी अखिलेश सिंह, संजय सिंह, संतोष गुप्ता व संध्या देवी अनुपस्थित मिलीं। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय यादव व अजय श्रीवास्तव तथा कर्मी उमा पांडेय, आलोक श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, संतोष साहनी, प्रमोद यादव एवं राम अधार अनुपस्थित पाए गए। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में श्रीप्रकाश सिंह, रिजवानुल्लाह, प्रमोद गुप्ता, कमल मोहन श्रीवास्तव व लाल बहादुर थापा अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed