{"_id":"611415368ebc3e7b344c76c1","slug":"cdo-directed-to-officers-maharajganj-news-gkp405270828","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वर्षों के पेंशन संबंधी सूचना के साथ बैठक में करें प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वर्षों के पेंशन संबंधी सूचना के साथ बैठक में करें प्रतिभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी ने जिम्मेदारों को दिया निर्देश
महराजगंज। पेंशन, छात्रवृत्ति, सामूहिक विवाह एवं अत्याचार उत्पीड़न सहायता योजना की समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि अगली बैठक में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न कल्याणकारी विभागों के जिम्मेदार तीन वर्षों के पेंशन व अन्य सूचनाओं की प्रगति के विवरण के साथ उपस्थित हों। उक्त अवसर पर ब्लॉकों में तैनात सहायक विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग आदि के जिम्मेदारों के साथ मुख्य विकास अधिकारी बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि त्रैमासिक सत्यापन की सूची संबंधित विभाग के सूचना पट्ट पर चस्पा किया जाए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में 448, वर्ष 2019-20 में 621 एवं वर्ष 2020-21 में 618 जोड़े का सामूहिक विवाह कराया गया है। वर्ष 2021-22 में 121 जोड़ों के सामूहिक विवाह की धनराशि प्राप्त हुई है। जिला समाज, जिला अल्पसंख्यक व जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों व कालेजों में छात्रवृत्ति अधिक लंबित है उनकी सूची बना लें। यह भी निर्देशित किया कि ऐसे विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ बैठक कराना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।