फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CCL approved for loans of 3397 groups

Maharajganj News: 3397 समूहों के ऋण के लिए सीसीएल स्वीकृत

Mon, 14 Oct 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 14 Oct 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
CCL approved for loans of 3397 groups
महराजगंज। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 3397 महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंक से ऋण के लिए सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) स्वीकृत किया गया है। इसके तहत प्रति समूह सीसीएल से एक लाख 50 हजार तक ऋण प्राप्त कर आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा दे सकती हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद की 3397 महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रति समूह एक लाख 50 हजार रुपये ऋण के लिए स्वीकृति दी है, जिससे समूह स्थाई रूप से आजीविका की गतिविधियां संचालित कर सकें। स्वयं सहायता समूह के गठन के छह माह बाद बैंक के माध्यम से समूह को सीसीएल के माध्यम से ऋण दिया जाता है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में सदर ब्लाॅक के 295, मिठौरा में 285, परतावल में 245, पनियरा में 495, निचलौल में 410, नौतनवां में 240, फरेंदा में 225, बृजमनगंज में 265, लक्ष्मीपुर में 197 और धानी में 255 महिला स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल दिया गया है। इससे महिला समूह एक लाख पचास हजार रुपये तक का ऋण लेकर आजीविका की गतिविधियाें को बढ़ा सकती हैं। समूहों का वार्षिक लक्ष्य 4647 है। सीसीएल के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से सीसीएल के लिए 3592 की सूची भेजी थी जिसमें से 3397 समूहों की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed