फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cbse board 12th result declair

इंटर में मैथ ग्रुप का दबदबा, नवीन बने जिला टॉपर

Fri, 30 Jul 2021 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
cbse board 12th result declair
सीबीएसई बोर्ड के इंटर का रिजल्ट निकलने के बाद खुसी जाहिर करती डिवाइन पब्लिक स्कूल की छात्राएं।स? - फोटो : MAHARAJGANJ
इंटर में मैथ ग्रुप का दबदबा, नवीन बने जिला टॉपर
विज्ञापन

- दूसरे एवं तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से कई छात्र-छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। इंटर सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को दोपहर बाद तीन बजे घोषित हो गया। परिणाम आने के बाद विद्यार्थी खुशी से उछल पड़े। सेक्रेड हार्ट स्कूल निचलौल के मैथ ग्रुप के छात्र नवीन त्रिपाठी 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉपर बने हैं। वहीं दूसरा और तीसरा स्थान तीन से अधिक छात्र-छात्राएं संयुक्त रुप प्राप्त किया है। कोरोना की वजह से इस बार परीक्षा नहीं हुआ है।
सेक्रेट हार्ड स्कूल के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्रधानाचार्य डॉ. सुनील श्रीवास्तव व उप प्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी, प्रदीप कुमार पांडेय, अरुण त्रिपाठी, जूही पटेल, बिरजू शर्मा, शाहिद अली ने खुशी जाहिर की। बिशप एकेडमी महराजगंज प्रबंधक बीके तिवारी ने कहा कि इस साल रिजल्ट काफी अच्छा है। कोरोना की वजह से बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई। ऑनलाइन क्लास के माध्यम से काफी हद तक समस्या दूर हुई।
विज्ञापन

सिसवा कस्बे के जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल व एसकेएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेंट जोसेफ स्कूल के प्रधानाचार्य ओए जोसेफ, स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एनबी पाल, एसकेएसडी स्कूल के कार्यकारी प्रबंधक प्रमोद कुमार पांडेय ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरोहित के बेटे को आईएस बनने का है सपना
सीबीएसई बोर्ड में सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के इंटर मैथ ग्रुप के छात्र नवीन त्रिपाठी निवासी महाशय वार्ड निचलौल ने 97.6 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। वह आईएएस बनकर देश की सेवा करने की सपना संजोए हुए हैं। जनपद टॉपर नवीन ने कहा कि माता-पिता उनकी शिक्षा में कोई कमी आड़े नहीं आने देते हैं। पिता विनोद त्रिपाठी पुरोहित हैं। मां शकुंतला गृहणी का कार्य करती हैं। बड़ी बहन पल्लवी त्रिपाठी राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी नौतनवां में तैयारी करती हैं। नवीन ने कहा कि आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहता हूं। उन्होंने बताया कि म्यूजिक के साथ खेल में क्रिकेट ज्यादा पसंद है।

किसान के बेटे को इंजीनियर बनने का सपना
सीबीएसई बोर्ड में शहर के निचलौल मार्ग स्थित विशप एकेडमी स्कूल के छात्र संगम पटेल 96.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इनका सपना इंजीनियर बनना है। इनका कहना है कि पिता संजय पटेल कृषि कार्य करते हैं। वही मां सुशील देवी गृहणी हैं। प्रतियोगी पुस्तकें पढ़ने के साथ क्रिकेट खेल में ज्यादा रुचि है। इनके अलावा दो अन्य छात्रों ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed