फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case registered in murder case five months ago

Maharajganj News: पांच माह पहले हत्या के मामले में केस दर्ज

Wed, 23 Jul 2025 08:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 23 Jul 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Case registered in murder case five months ago
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक मजदूर को ठेकेदार से मजदूरी मांगना महंगा पड़ गया। आरोप है कि तिलमिलाए ठेकेदार ने मार्च 2025 में हैदराबाद में उसकी हत्या कर दी थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बसहिया बुजुर्ग निवासी आरोपी अजीत व चंद्रशेखर के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसहिया बुजुर्ग निवासी वंदना शर्मा ने बताया कि पति सन्नी शर्मा को गांव के ही रहने वाले अजीत व चंद्रशेखर अपने साथ पेंटिंग का कार्य करने के लिए हैदराबाद लेकर गए। पति सन्नी शर्मा से रोजाना मोबाइल पर बात करती थी। पति ने बताया था की अजीत और चंद्रशेखर उन्हें तनख्वाह नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

मजदूरी के पैसे के लिए उनकी अजीत और चंद्रशेखर से कहा सुनी हो रही है। होली के अवसर पर पति ने अजीत और चंद्रशेखर से अपना रुपया मांगकर घर आने की इच्छा जताई जिस पर दोनों आरोपियों ने मजदूरी देने से मना कर दिया। पति सन्नी शर्मा होली पर घर नहीं आ सके। होली के दिन सुबह करीब सात बजे मैंने मोबाइल से पति सन्नी से बात किया। दिन में 10 बजे जब अपने पति सन्नी शर्मा के नंबर पर काल किया तो फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार फोन करने पर अजीत ने फोन रिसीव किया। बताया कि सन्नी सोए हैं। इसके बाद फोन करने पर अजीत ने कोई जानकारी नहीं दी। रात्रि में अपने घर के लोगों के माध्यम से मेरे पति की मृत्यु की जानकारी दी। अगले दिन अजीत और चंद्रशेखर शव लेकर गांव पहुंचे। शव के नाक से खून आया था। गले और चेहरे पर खरोच और चोट के निशान थे। देखने से हत्या लग रहा था। शव लाने वाले अजीत के चेहरे, गला और अन्य स्थानों पर भी नाखून के निशान थे। शिकायत के बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। थक हारकर उन्होंने न्यायालय की शरण ली।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी अजीत व चंद्रशेखर निवासी बसहिया बुजुर्ग के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed