फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case registered against seven including husband for dowry harassment

Maharajganj News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात पर केस दर्ज

Sat, 23 Mar 2024 12:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 23 Mar 2024 12:49 PM IST
विज्ञापन
Case registered against seven including husband for dowry harassment
नौतनवा। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, धमकी देने व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए शिकायती पत्र में शिवानंद पांडेय ने बताया कि वह अपनी पुत्री श्रद्धा पांडेय की शादी छह फरवरी 2022 में तिवारी मोहल्ला निराला नगर वार्ड नंबर 13 नगर पालिका आनंदनगर थाना फरेंदा निवासी तरंग तिवारी के साथ की थी। दहेज में कार, सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान दिए। आरोप है कि कुछ माह बाद ससुराली दहेज में पांच लाख नकदी, सोने के जेवर और हीरे की अंगूठी तथा लखनऊ में फ्लैट की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। पुत्री ने कहा कि पिता दहेज नहीं दे पाएंगे तो उसके ससुराल के लोगों तलाक देने का दबाव बनाने लगे। जानकारी मिलने पर वह अपनी पुत्री को अपने घर ले आए और कुछ दिनों बाद पुत्री ने एक पुत्र को जन्म दिया। बताया कि चार नवंबर 2023 को दामाद तरंग तिवारी कुछ लोगों के साथ घर आए और दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाने लगे इंकार करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय के अनुसार, तरंग तिवारी, उमंग तिवारी, सरोज देवी, आजाद तिवारी, अर्चना तिवारी, उषा तिवारी तथा घनश्याम तिवारी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed