{"_id":"66a4f0d90f147e4c100fc016","slug":"case-registered-against-four-accused-in-the-fight-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-127705-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मारपीट में चार आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मारपीट में चार आरोपियों पर केस दर्ज
Sat, 27 Jul 2024 06:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के गिरगिटिया गांव के बलुअहवा टोले में एक महिला को दबंगों द्वारा मारने-पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पनियरा क्षेत्र के गिरगिटिया गांव के बलुअहवा टोले के निवासी परमिला को शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश में जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कुछ लोग गाली दे रहे थे। महिला ने जब विरोध किया तो गोलबंद होकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची वृद्धा की भी पिटाई कर दी। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा भेजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि घायल की तहरीर पर प्रमोद यादव, विनोद यादव, संजय यादव एवं नरसिंह यादव पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद