फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case registered after three people, including a woman, were assaulted inside their home.

Maharajganj News: घर में घुसकर महिला समेत तीन लोगों से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 01 Jul 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Case registered after three people, including a woman, were assaulted inside their home.
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़हरारानी गांव के सवलहिया टोला में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर महिला, उसके पति और बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बड़हरारानी निवासी लीलावती देवी ने बताया कि उनके पति अपने बेटे अभिषेक को किसी गलती पर डांट-फटकार रहे थे। इसी दौरान गांव के रामदास, संजय, रमेश तथा भगवानदास ने यह समझ लिया कि उन्हें गाली दी जा रही है। आरोप है कि इसी बात तथा पुरानी रंजिश को लेकर चारों आरोपित लाठी-डंडा लेकर उनके घर में घुस आए और लीलावती देवी, उनके पति तथा बेटे की पिटाई कर दी। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रामदास, संजय, रमेश, भगवानदास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed