फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case filed against unknown including nine nominated in case of tearing of banner

Maharajganj News: बैनर फाड़ने के मामले में नौ नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, गांव में पुलिस तैनात

Sat, 29 Jul 2023 01:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 29 Jul 2023 01:46 PM IST
सार

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है। नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ताजियादारों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई है।

विज्ञापन
Case filed against unknown including nine nominated in case of tearing of banner
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महराजगंज जिले में श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार में बीते बुधवार की देर रात लगभग 1:30 बजे मोहर्रम सातवीं का जुलूस निकालने के दौरान सीएम का फोटो लगे बैनर को फाड़ दिया गया था। मामले में पुलिस ने नौ नामजद सहित दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान, एसडीएम सदर दिनेश मिश्र ने बड़हरा का भ्रमण किया और ताजियादारों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन


श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील ग्राम सभा बड़हरा बरईपार में बुधवार की रात को मोहर्रम पर्व के अवसर पर सातवीं का जुलूस निकाला गया था। जुलूस के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन के लोग भी सुरक्षा के दृष्टि से तैनात थे। जुलूस भ्रमण के दौरान रात्रि करीब 1:30 बजे मुख्य चौराहे पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते हुआ प्यार...तो राजस्थान पहुंच गई दो बच्चों की मां, पत्नी की तलाश में भटक रहा पति

इस दौरान चौराहे पर भीरथ की छत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह का फोटो लगे बैनर को जुलूस में शामिल कुछ युवा फाड़ने लगे। जिसे देख भीरथ के परिजनों ने विरोध जताया। विवाद होता देख पुलिस तत्काल वहां पहुंची और भीड़ को वहां से हटा दी। लेकिन तब तक मुख्यमंत्री का फोटो लगा बैनर कई जगह फट गया। बृहस्पतिवार को भीरथ ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को पुलिस ने नौ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है। नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ताजियादारों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed