UP: ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते हुआ प्यार...तो राजस्थान पहुंच गई दो बच्चों की मां, पत्नी की तलाश में भटक रहा पति
संतकबीरनगर जिले की एक महिला ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते राजस्थान के युवक से मोहब्बत कर बैठी। उसने अपने पति को छोड़कर दोनों बच्चे साथ लेकर प्रेमी के पास राजस्थान चली गई। पति का दर्द भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंबेडकर नगर जिले के रहने वाले पीड़ित पति ने बताया कि उसने 12 वर्ष पूर्व धनघटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। 12 वर्ष के बीच में दो बच्चे भी हुए। इधर, पत्नी को मोबाइल फोन पर ऑनलाइन लूडो खेलने की लत लग गई। वह बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे।पत्नी से मोबाइल फोन पर जब संपर्क करना चाहते थे तो उसका फोन हमेशा व्यस्त रहता था।
इसे भी पढ़ें: एसपी से मिलने पहुंचीं अर्शी खान, साथ सेल्फी लेकर फंसे पुलिसवाले; VIDEO
जब घर आया तो पत्नी साथ जाने के लिए जिद करने लगी। उसे साथ लेकर चला गया, लेकिन वहां भी वह आदत से बाज नहीं आई। ऑनलाइन लूडो खेलना और लंबे समय तक मोबाइल फोन पर बात करना उसकी दिनचर्या हो गई थी।
पीड़ित पति ने बताया कि इसी बीच जब पत्नी से सख्ती से पेश आया तो एक दिन वह दोनों बच्चों के साथ घर से निकल गई। सोचा कि मायके गई होगी, लेकिन मायके नहीं पहुंची। इस बीच किसी ने बताया कि वह प्रेमी के साथ राजस्थान में रह रही है। पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहे पति का दर्द भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।