फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case filed against husband and three others for beating wife

Maharajganj News: पत्नी की पिटाई में पति समेत तीन पर केस

Tue, 22 Apr 2025 05:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 22 Apr 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
Case filed against husband and three others for beating wife
निचलौल। थाना क्षेत्र के झुलनीपुर निवासी एक नवविवाहिता पति से अलग रहती है। विवाहिता का आरोप है कि पति कुछ लोगों के साथ सोमवार को आधी रात में उनके घर पहुंचा और दुर्व्यवहार करने लगा। विरोध पर उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन


झूलनीपुर निवासी सोनी सहानी ने बताया कि मई 2024 में शादी निचलौल शहर के महाशय मोहल्ला निवासी विशाल वर्मा के साथ लखनऊ के आलमबाग में हुई थी। उसके बाद से वह अलग रह रही है। आरोप है कि इसी बीच 18 अप्रैल 2025 को पति विशाल वर्मा भाई जीतू वर्मा, राजन वर्मा और सुनील वर्मा के साथ रात करीब 11 बजे उनके घर आ पहुंचे।
विज्ञापन

उसके बाद पति उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। इसका उन्होंने विरोध किया तो पति सहयोगियों के साथ मिलकर उन्हें मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा के अनुसार पीड़िता सोनी सहानी की तहरीर पर पति विशाल वर्मा, जीतू वर्मा और सुनील वर्मा निवासी महाशय मोहल्ला नगर पंचायत निचलौल के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed