{"_id":"606ca43e8ebc3e590a005320","slug":"case-filed-against-crook-seeking-extortion-maharajganj-news-gkp3910794114","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने वाले बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी मांगने वाले बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

नौतनवां(महराजगंज)। मालवीय नगर वार्ड निवासी स्वर्ण व्यवसायी राजू कौशल को चिट्ठी देकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस की कई टीमें इस मामले में हर पहलुओं पर जांच कर बदमाशों तक पहुंचने के लिए माथापच्ची कर रही हैं। सोमवार की रात पुलिस अधीक्षक ने नौतनवां थाने पर व्यवसायी से मुलाकात भी की। उसे निश्चित रहने का भरोसा दिया। वहीं पुलिस व्यवसायी के परिवार की सुरक्षा को लेकर भी सतर्क है। सोमवार की शाम करीब 5 बजे राजू कौशल अपनी दुकान पर थे। इस दौरान एक बिना नंबरप्लेट की बाइक पर सवार दो युवक उसके दुकान के सामने रुके। उनमें से हेलमेट पहने एक युवक हाथ में लिफाफा लेकर दुकान में दाखिल हुआ और लिफाफे को व्यवसायी को थमाया दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक दोनों युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गए। व्यवसायी ने चिट्ठी खोलकर पढ़ा तो वह सन्न रह गए। पत्र के माध्यम से उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पत्र में रंगदारी की रकम नौतनवां के अरघा रोड बनैलिया मंदिर के समीप 7 अप्रैल दिन बुधवार की रात 10 बजे काले बैग में रखकर पहुंचाने का जिक्र किया गया है। होशियारी करने पर परिवार समेत जान से हाथ धोने की धमकी दी गई है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। अब इसी को आधार बनाकर पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता का कहना है कि मामले में स्वर्ण व्यवसायी राजू कौशल की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पत्र के माध्यम से रंगदारी की रकम मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें मामले की जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।