{"_id":"65ddeb52360f8a3e7c0365a9","slug":"case-against-nine-in-case-of-fatal-attack-on-former-village-head-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116677-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पूर्व ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमले के मामले में नौ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पूर्व ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमले के मामले में नौ पर केस
Tue, 27 Feb 2024 07:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 27 Feb 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नंदाभार टोला बेलवाडीह के पूर्व प्रधान दल सिंगार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने नौ पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुद्ध विहार की जमीन पर लगे बांस काटने का विरोध करने पर जानलेवा हमला हुआ था।
दल सिंगार की पत्नी ज्ञानी देवी की तहरीर के अनुसार, पति दल सिंगार ग्राम सभा स्थित बौद्ध विहार समिति के अध्यक्ष हैं। बौद्ध विहार के कैंपस से गांव के कुछ लोग बांस की कोठी में बांस काट रहे थे। इसकी सूचना थाना सिंदुरिया को देकर घर आ गए। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे गांव के ही नहर पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में पति का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी सिंदुरिया अखिलेश कुमार सिंह के अनुसार, पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी उदयभान चौधरी, नरसिंह निराला, प्रभाकर व विद्या देवी, कैलाश, सुग्रीव, मिथुन, सन्नी, सुकेश निवासी नंदाभार टोला बेलवाडीह के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।