फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CAs fail to turn up at GST office to record statements, trouble may escalate

Maharajganj News: बयान दर्ज कराने जीएसटी कार्यालय नहीं पहुंचे सीए, बढ़ सकती है मुश्किल

Thu, 12 Mar 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
CAs fail to turn up at GST office to record statements, trouble may escalate
तीन बार सम्मन देने के बाद गैर जमानती वारंट जारी कराने की प्रक्रिया शुरू करेगा विभाग
विज्ञापन

25 फरवरी को घंटाघर स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के कार्यालय एवं आवास पर हुई थी छापेमारी
नौतनवा। जीएसटी कागजातों में हेराफेरी व फर्जी फर्म के आधार पर राजस्व को करोड़ों का नुकसान पहुंचाने के मामले में सीए की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। केंद्रीय जीएसटी विभाग की ओर से सम्मन मिलने के बावजूद सीए अभी तक अपना बयान दर्ज कराने के लिए विभाग के वाराणसी स्थित कार्यालय नहीं पहुंचे हैं। इस मनमानी को लेकर विभाग अब सख्त कदम उठाने की तैयार में है।
बताया जा रहा है कि लगातार तीन सम्मन भेजने के बाद भी यदि सीए अपना बयान दर्ज कराने को कार्यालय नहीं पहुंचते हैं तो सीजीएसटी विभाग न्यायालय की शरण लेगा और सीए के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कराने की अग्रिम प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। बताते चलें कि गत 25 फरवरी को वाराणसी से आई केंद्रीय जीएसटी की टीम ने कस्बे के घंटाघर चौक पर स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के कार्यालय एवं आवास पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन

घंटों छापेमारी के बाद देर शाम अधिकारी सीए का लैपटॉप, हार्ड डिस्क समेत विभिन्न दस्तावेजों को जब्त कर उन्हें 2 मार्च को पूछताछ के लिए वाराणसी कार्यालय पहुंचने हेतु सम्मन देकर वापस लौट गए थे। केंद्रीय जीएसटी विभाग के अधिकारी ने बताया कि सीए को सम्मन देकर 2 मार्च को बुलाया गया था लेकिन वह तय तारीख पर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय कार्रवाई के अनुसार उन्हें दूसरा सम्मन भी भेजा गया है। लगातार तीन सम्मन देने के बाद भी यदि सीए वाराणसी कार्यालय नहीं पहुंचते हैं तो उनके विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी कराने की अग्रिम विधिक प्रक्रिया की विधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

सीए से जुड़े सभी फर्म स्वामी निशाने पर, खंगाले जा रहे रिकॉर्ड
नौतनवा। केंद्रीय जीएसटी विभाग की टीम द्वारा नौतनवा निवासी सीए के कार्यालय में हुई छापेमारी के बाद अब उनसे जुड़े सभी फर्म स्वामी विभाग के निशाने पर हैं। एक-एक कर सभी की कुंडली खंगाली जा रही है। इसी क्रम में सीजीएसटी विभाग ने कस्बे के ही एक फर्म स्वामी को तीन माह में दूसरी बार उन्हें सम्मन भेजकर तलब किया है। इससे पहले वह एक बार अपना बयान दर्ज कराकर वापस भी आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि उक्त सीए के माध्यम से जितने भी फर्म स्वामियों की कागजी प्रक्रिया पूर्ण की गई और की जा रही है, उनके सभी दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्डों का मिलान विभागीय स्तर से किया जा रहा है। जांच प्रक्रिया में नौतनवा क्षेत्र से जुड़े कई फर्म स्वामियों के नाम भी काली सूची में डाले गए हैं, इन्हें जल्द ही सम्मन जारी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed