{"_id":"667ae65088ccd53f16082189","slug":"careless-employees-warned-in-area-panchayat-meeting-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-125374-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में लापरवाह कर्मचारियों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में लापरवाह कर्मचारियों को दी चेतावनी
Tue, 25 Jun 2024 09:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 25 Jun 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र पंचायत की बैठक मंगलवार को ब्लाॅक सभागार में हुई, जिसमें शासन की योजनाओं को सही ढंग से क्रियान्वयन करने की रूप रेखा तय की गई। बैठक में सदस्यों ने विकास कार्य में आ रही समस्याओं को भी रखा जिसका समाधान मौके पर ही किया गया। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि रामप्रकाश सिंह ने लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण में प्रगति, मनरेगा कार्य, विधवा, दिव्यांग व वृद्धा पेंशन, सामुदायिक शौचालय, पंचम वित्त व 15वां वित्त से प्राप्त धनराशि की कार्ययोजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अनेक बिंदुओं पर समीक्षा की गई। एडीओ पंचायत गुलाब पाठक ने सभी गांवों के सामुदायिक शौचालय सुचारू रुप से संचालित हो साथ ही उसकी रख रखाव पर विशेष ध्यान दें। जनप्रतिनिधि एजेंडा के अनुसार कार्य करे जिससे गांव का विकास हो सके।
ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि रामप्रकाश सिंह ने कहा ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि शासन की योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को दें। विकास कार्य में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। गांव के विकास के प्रति उदासीन कर्मचारी अपने रवैये में बदलाव लाएं। ब्लाॅक प्रमुख मनीषा ने कहा शासन स्तर से जो भी योजना संचालित है उसका क्रियान्वयन ठीक ढंग से करें, जिससे ग्राम पंचायतों का विकास हो सके।
विज्ञापन
अधीक्षक डॉ. एमपी सोनकर ने संचारी रोग से नियंत्रण के बारे में जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी। बैठक में खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला, सचिव प्रदीप दूबे, परमेश्वर दूबे, संतोष कुमार व ग्राम प्रधान रामप्रताप यादव, नरेंद्र यादव, धनंजय यादव, सुकांत, चंदन तिवारी,लालदेव यादव, उपेंद्र सहानी मौजूद रहे।