{"_id":"6903cfc3874fbaad1e08a80b","slug":"car-rider-dies-after-colliding-with-trailer-maharajganj-news-c-7-hsr1003-1118226-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रेलर की टक्कर से कार सवार की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रेलर की टक्कर से कार सवार की माैत
विज्ञापन
पनियरा। बखिरा थानाक्षेत्र के तिघरा के पास बृहस्पतिवार की शाम को एक कार और ट्रेलर में टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हाे गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उनको मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
महाराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्य बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में स्थित एक हाॅस्पिटल में इलाज करवाने के लिए आए हुए थे। खजुरिया निवासी चिकानू (55) पुत्र स्व. भुआल यादव के भाई रामचन्दर (43) को फालिज मार दिया था। इलाज के बाद यह सभी लोग एक ही कार में सवार होकर जा रहे थे। शाम 3 बजे के करीब खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर स्थित हरदी गांव के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और फिसलते हुए सामने मेंहदावल की तरफ से आ रही ट्रेलर से टकरा गई।
ट्रेलर में सामान भरा था इसलिए ब्रेक लगाने के बाद भी ट्रेलर कार को पीछे की तरफ धकेलते हुए तकरीबन 50 मीटर तक ले गई। इस दौरान आगे की सीट पर बैठे चिकानू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार फालिज के शिकार रामचन्दर, रघुनाथ (22) पुत्र रामचन्दर, धर्मेन्द्र (20) पुत्र रामप्रीत और कार चालक बलिराम (22) पुत्र दुर्गा गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को ट्रक से बाहर निकालकर सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचवाया। वहां पर चारों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चिकानू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।