{"_id":"66cc84d89e53549fb608433d","slug":"car-fell-into-ditch-youth-from-gorakhpur-died-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129831-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खाई में गिरी कार, गोरखपुर के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खाई में गिरी कार, गोरखपुर के युवक की मौत
Mon, 26 Aug 2024 07:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 26 Aug 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
भैरहवा। नेपाल के पाल्पा में खाई में कार गिरने से गोरखपुर के युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात तानसेन रानीमहल सड़क खंड में तानसेन से रानीमहल की ओर जा रही भारतीय कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व लोगों की मदद से घायलों को मिशन अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद गंभीर रूप से घायल गोरखपुर निवासी विकास पाठक (28) को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी सुगंध श्रेष्ठ ने बताया कि कार में बैठे सभी लोग गोरखपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। संवाद