फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Candidates will be able to make corrections in their names from April 4 to 10

Maharajganj News: परीक्षार्थी चार से 10 अप्रैल तक नाम में करा सकेंगे सुधार

Fri, 28 Mar 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 28 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Candidates will be able to make corrections in their names from April 4 to 10
महराजगंज। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा परिणाम घोषित करने से पहले परीक्षार्थियों को प्रमाणपत्र में नाम और अंक सुधार के लिए एक और मौका दिया है। चार से 10 अप्रैल के बीच स्कूल के माध्यम से ऑनलाइन बदलाव कराया जा सकेगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डीआईओएस कार्यालय भेजा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की तरफ से मिलने वाले प्रमाणपत्र के जरिये विद्यार्थी अपना नाम, पिता व माता का नाम, जन्मतिथि इत्यादि प्रमाणीकरण के लिए करते हैं। इसमें त्रुटि होने पर सही कराने की प्रक्रिया अबतक लंबी थी। परीक्षार्थी पहले सुधार के लिए समाचार पत्रों में बदलाव की उद्घोषणा प्रकाशित कराते हुए बोर्ड को आवेदन करते हैं। यह प्रक्रिया लंबी और खर्चीली थी, लेकिन इस बार यूपी बोर्ड ने सुधार के लिए पहले ही मौका उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रभावी कर परेशानी कम करने का प्रयास शुरू किया है। बोर्ड परीक्षा तिथि से पहले दिसंबर में प्रवेश पत्र जारी करने से पहले चार दिन का मौका दिया गया था।
विज्ञापन

इसमें स्कूल के माध्यम से बदलाव कराने की सुविधा थी। बड़ी संख्या में इसका लाभ भी परीक्षार्थियों ने उठाया। बावजूद लगभग 2700 के आसपास प्रवेश पत्र में नाम व लिंग दोष रह गया। प्रवेश पत्र में सुधार डीआईओएस स्तर से बोर्ड ने परीक्षा में कराई, लेकिन अब 4 से 10 अप्रैल तक मौका देकर प्रमाणपत्र में ऑनलाइन सुधार सुविधा उपलब्ध कराने का पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed