फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Camps will be organized in local bodies, applicants of Swanidhi will get loans

Maharajganj News: निकायों में लगेंगे शिविर, स्वनिधि के आवेदकों को मिलेगा ऋण

Wed, 08 Feb 2023 08:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 08 Feb 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
Camps will be organized in local bodies, applicants of Swanidhi will get loans
महराजगंज न्यूज
विज्ञापन

निकायों में लगेंगे शिविर, स्वनिधि के आवेदकों को मिलेंगे ऋण
- ऋण प्राप्त कर व्यवसाय को बढ़ा सकेंगे ठेला व खोमचा व्यवसायी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत जिले के सभी 11 निकायों में कुल 1957 लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। सभी निकायों में जल्द ही शिविर लगेंगे, जिसमें जरूरतमंदों को बुलाकर ऋण वितरण किया जाएगा। ऋण प्राप्त कर वे व्यवसाय को भी बढ़ा सकेंगे।
जिले की तीन नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ठेला-ख्रोमचा लगा कर व्यवसाय करने वाले जरूरतमंदों को ऋण उपलब्ध कराना है। उद्देश्य है कि उनके व्यावसायिक दायरे को विकसित किया जाए। पहली बार में आवेदक को जहां 10 हजार रुपये का ऋण दिया जाता है, वहीं दूसरी बार में 20 हजार का ऋण दिया स। दूसरा ऋण पाने की शर्त यह है कि पहली बार लिए गए ऋण को ऋणी की ओर से समय से जमा कर दिया गया हो। अभी भी जिले में जहां 1,397 आवेदकों को पहले चरण का ऋण दिया जाना है, वहीं 560 आवेदकों को दूसरे चरण का। शिविर में बैंककर्मी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार ऋण सीमा के लिए चिह्नित आवेदक
10 हजार की ऋण सीमा के लिए चिह्नित आवेदकों में आनंदनगर में 31, बृजमनगंज के 416, चौक में 311, घुघली में 49, महराजगंज में 12, नौतनवां में 40, निचलौल में 38, पनियरा मेंं 173, परतावल में 281, सिसवा मेें 12 एवं सोनौली में 34 आवेदक हैं।

-------------------------------------------
20 हजार के लिए आवेदक
20 हजार ऋण सीमा के लिए चिह्नित आवेदकों में आनंदनगर के 38, बृजमनगंज के नौ, घुघली के 43, महराजगंज में 167, नौतनवां में 129, निचलौल में 94, परतावल में 10, सिसवा बाजार में 58 व सोनौली में 36 आवेदक हैं।
--------------------------------------------
निकायों में स्वनिधि योजना के लाभ के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को ऋण दिलाने के लिए सभी निकायों में फरवरी के दूसरे सप्ताह से ऋण देने की प्रक्रिया शुरू होगी। ऋण प्रदान कर उनकी मुश्किलों को कम किया जाएगा।
आनंदमय त्रिपाठी, मिशन प्रबंधक शहरी आजीविका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed