{"_id":"6931f6ee1a50f20b6c0f1b48","slug":"call-to-join-the-save-constitution-rally-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-165874-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संविधान बचाओ रैली में शामिल होने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संविधान बचाओ रैली में शामिल होने का आह्वान
विज्ञापन
महराजगंज। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि यह रैली संविधान और चुनावी लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का अहम पड़ाव है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक लाखों कांग्रेसी रैली में शिरकत करेंगे। महराजगंज जिले से भी सैकड़ों कार्यकर्ता बसों व निजी वाहनों से दिल्ली पहुंचेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, शरद सिंह बबलू एवं अवनीश पाल ने संयुक्त रूप से कहा कि संविधान बचाओ मुहिम को यह रैली अभूतपूर्व ताकत देगी। इस दौरान कपिल देव शुक्ला, विनोद सिंह, गंगा जल चौरसिया, जय प्रकाश शाही, पुनर्वासी यादव, पूर्व चेयरमैन चंद्रजीत भारती, अम्बरीष शाही, हरिकेश पटेल, राम नारायण प्रसाद उपस्थित रहे।