फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Butwal-Palpa road blocked due to landslide in Nepal

Nepal News: भूस्खलन से बुटवल-पाल्पा मार्ग अवरुद्ध, सैकड़ों भारतीय वाहन फंस

Tue, 28 Jun 2022 01:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, भैरहवा( नेपाल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भैरहवा( नेपाल)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Jun 2022 01:56 PM IST
सार

पुलिस डीएसपी साजन थापा ने बताया कि लंबे ट्रैफिक जाम से बचने के लिए वाहन को एक स्थान पर रोका गया। महेंद्र हाईवे को चौड़ा करने की प्रक्रिया में पुलों और पुलियाओं पर डायवर्जन सड़कों का निर्माण किया गया है। बारिश के मौसम में आए दिन बाढ़ आने से इस तरह के डायवर्जन का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
Butwal-Palpa road blocked due to landslide in Nepal
नेपाल में भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भूस्खलन के बाद सिद्धार्थ हाईवे के बुटवल-पल्पा खंड अवरुद्ध हो गया है। जिसके कारण बहुत से यात्री फस गए, नारायनघट के पास सड़क निर्माण के कारण बहुत से भारतीय यात्री बुटवल पाल्पा मार्ग से पोखरा और मुक्तिनाथ की यात्रा करते हैं, यह मार्ग बंद होने से सैकड़ों भारतीय वाहन फंस गए हैं।

विज्ञापन


पाल्पा के टीनौ गांवपालिका-3 डैमसाइड के पास सड़क पर भूस्खलन होने से मंगलवार सुबह से ही सड़क जाम हो गया है। लुंबिनी प्रांतीय यातायात पुलिस कार्यालय बुटवल के प्रवक्ता तेज बहादुर ने बताया कि सड़क के संचालन में कुछ घंटे लगेंगे, क्योंकि बड़े पत्थरों के साथ भूस्खलन बंद नहीं हुआ है। जिस को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर काम हो रहा है।

विज्ञापन

बुटवल नारायनघट मार्ग बंद

पूर्वी नवलपरासी में अरुणखोला दुमकीबास रोड पर पानी भर जाने से महेंद्र हाईवे पर यातायात बाधित हो गया है।  सोमवार रात आई बाढ़ के कारण अरुणखोला में हाईवे मंगलवार सुबह से ही बंद है। पुलिस ने जानकारी दी है कि महेंद्र मार्ग से पूर्व-पश्चिम की ओर रवाना हुए वाहनों को दुमकीबास और चोरमारा में रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस डीएसपी साजन थापा ने बताया कि लंबे ट्रैफिक जाम से बचने के लिए वाहन को एक स्थान पर रोका गया। महेंद्र हाईवे को चौड़ा करने की प्रक्रिया में पुलों और पुलियाओं पर डायवर्जन सड़कों का निर्माण किया गया है। बारिश के मौसम में आए दिन बाढ़ आने से इस तरह के डायवर्जन का खतरा बना रहता है। महेंद्र हाईवे के अंतर्गत बुटवल-नारायणगढ़ खंड के 114 किमी क्षेत्र में करीब 200 डायवर्जन हैं। मार्ग बंद होने से काठमांडु पोखरा जाने वाले मालवाहक वाहन और यात्री वाहन फंस गए।

भैरहवा सहित देश भर में उड़ानें प्रभावित

नेपाल में भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम के कारण नेपाल उड्डयन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण विराटनगर, पोखरा, भैरहवा, सुरखेत और धनगढ़ी हवाईअड्डे बंद हैं। हवाई अड्डे के कार्यालय के प्रवक्ताश्याम किशोर साह ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण उड़ाने प्रभावित है। काठमांडू हवाई अड्डे पर एक आईएफआर उड़ान संचालित की जा रही है। इस समय मानसूनी हवाएं पूरे देश को प्रभावित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed