फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bus station in a dilapidated state; buses stopping on the road causing traffic jams.

Maharajganj News: बस स्टेशन बदहाल, सड़क पर बसें रुकने से लग रहा जाम

Fri, 25 Sep 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bus station in a dilapidated state; buses stopping on the road causing traffic jams.
- जलभराव से यात्री बेहाल, महिला यात्रियों के लिए शौचालय की सुविधा भी बनी परेशानी का सबब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के महत्वपूर्ण नगर निचलौल का बस स्टेशन इन दिनों बदहाली का शिकार है। स्टेशन परिसर में हल्की बारिश होते ही चारों तरफ जलभराव हो जाता है। वहीं, बस स्टेशन पर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों की मौजूदगी नहीं होने से व्यवस्थाएं बेपटरी हैं।
हालात यह हैं कि बसें रोडवेज परिसर में जाने के बजाय मुख्य सड़क पर ही खड़ी होकर यात्रियों को उतारने और बैठाने का काम कर रही हैं। इससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और यात्रियों को जान जोखिम में डालकर बसों में चढ़ना-उतरना पड़ रहा है। निचलौल बस स्टेशन भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का महत्वपूर्ण बस पड़ाव है। यहां से प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत देश की राजधानी दिल्ली तक के लिए बसों का आवागमन होता है। इसके बावजूद स्टेशन परिसर की स्थिति यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। परिसर में जलभराव के साथ जगह-जगह अव्यवस्था है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार दोपहर इसका नजारा साफ देखने को मिला। ठूठीबारी क्षेत्र की ओर से आने वाली सरकारी रोडवेज बस स्टेशन के सामने मुख्य सड़क पर खड़ी होकर यात्रियों को उतारने और बैठाने लगी। इसी दौरान महराजगंज की ओर से आने वाली सरकारी बस भी स्टेशन के सामने सड़क पर रुक गई। दोनों बसों के सड़क पर खड़े होने से आवागमन बाधित हो गया और स्टेशन से लेकर निचलौल के मुख्य तिराहा, चौराहा और तहसील चौराहे तक जाम की स्थिति बन गई। साप्ताहिक मंडी का दिन होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। दोपहिया, चारपहिया वाहनों के अलावा साइकिल और पैदल यात्रियों की भीड़ से बस स्टेशन से लेकर तिराहा, चौराहा और तहसील चौराहे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में तहसीलदार निचलौल अमित कुमार सिंह ने बताया कि बस स्टेशन विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जाएगा। सरकारी बसों के चालकों को निर्देशित कराया जाएगा कि बस स्टेशन पहुंचने के बाद बसों को परिसर में ही खड़ा करें और यात्रियों को वहीं से बैठाने व उतारने की व्यवस्था करें, ताकि सड़क पर जाम और दुर्घटना की स्थिति से बचा जा सके।

महिला यात्रियों के लिए भी नहीं है समुचित सुविधा
बस स्टेशन की अव्यवस्था का सबसे अधिक खामियाजा महिला यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। महिलाओं के लिए स्टेशन परिसर में समुचित शौचालय सुविधा उपलब्ध नहीं होने से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय स्तर पर यह भी बताया गया कि स्टेशन के पास नगर पंचायत की ओर से सुलभ शौचालय की व्यवस्था है लेकिन शुल्क होने सहित अन्य कारणों से इसका उपयोग सभी यात्री नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते महिलाओं को खुले में शौच जाने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।


यात्रियों ने कहा, परिसर में बसें जाएं तो मिले राहत
महराजगंज की यात्रा के लिए बस का इंतजार कर रहे यात्रियों गोविंद वर्मा, सोनू, जयकिशन, तस्लीम, आशिया खातून और देवराज आदि ने बताया कि बसें स्टेशन परिसर में नहीं जा रही हैं। मुख्य सड़क पर बसों के रुकने से उन्हें जोखिम उठाकर बस में चढ़ना और उतरना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि यदि बसें परिसर के अंदर खड़ी हों और वहीं से यात्रियों को बैठाने व उतारने की व्यवस्था हो तो जाम के साथ हादसे का खतरा भी कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed