फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bullion market lost its shine

Maharajganj News: कीमतों में उछाल से सराफा बाजार की चमक फीकी

Mon, 08 May 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 08 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bullion market lost its shine
जयप्रकाश नगर में सर्राफा की दुकान से खरीदारी करती महिलाएं।संवाद
ग्राहक हल्के और कम कैरेट के आभूषण पसंद कर रहे
विज्ञापन

कई परिवारों का शादी समारोह का बजट भी गड़बड़ा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। माहभर से सोने की कीमतों में उछाल से सराफा बाजार की चमक फीकी पड़ती जा रही है। कारोबारियों के मुताबिक दस ग्राम सोने की कीमत 62 हजार रुपये पार कर चुकी है। लिहाजा, मध्यम वर्गीय परिवार सराफा बाजार पहुंचने से कतरा रहे हैं। बीते साल सहालग में कारोबार उछाल पर था, पर इस बार स्थितियां विपरीत हैं।
जरूरत पर लोग हल्के आभूषणों की मांग कर रहे हैं। बाजार में मांग बढ़ने पर कीमतें बढ़ती हैं, पर अर्थशास्त्र का यह नियम सोने पर लागू नहीं हो रहा है। यहां बढ़ती कीमतों के साथ मांग घटती जा रही है। कीमतें बढ़ने से कई परिवारों का शादी समारोह का बजट भी गड़बड़ा रहा है। ऐसे में ग्राहक अब हल्के और कम कैरेट के आभूषण पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राहक इन दिनों 22 कैरेट के बजाय 20 और 18 कैरेट के गहने अधिक खरीद रहे हैं। सराफा कारोबारियों का कहना है कि बेहद जरूरी होने पर लोग कम वजन के गहने खरीद रहे हैं। मांग को देखते हुए बाजार हल्की ज्वेलरी से सजा है। नई डिजाइन और हॉलमार्क के गहने महिलाओं की पहली पसंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
चार अप्रैल को 24 कैरेट सोना 50,100 रुपये प्रति दस ग्राम था, जो अब 62000 रुपये पहुंच गया है। इस दौरान चांदी 71000 रुपये प्रति किलो थी, जो अब 75500 रुपये प्रति किलो है। यानी माह भर में सोना तीन हजार और चांदी में चार हजार रुपये उछाल आया है।

सूरज वर्मा, सराफ
...
कई लोग पुरानी ज्वेलरी को बदलकर नई ले रहे
महराजगंज में बनारसी ज्वेलरी की मांग ज्यादा है। मंगलसूत्र, चैन, अंगूठी, पायल आदि की बिक्री ज्यादा हो रही है। सोने और चांदी के बढ़े भाव से बजट बिगड़ने की आशंका से बाजार में ग्राहक कम हो गए हैं। हर माह रेट तेजी से बढ़ रहे हैं, मगर उसी क्षमता से आय नहीं हो रही है। शहर के उच्च वर्ग के लोग ही बाजार में भारी ज्वेलरी की खरीदारी कर रहे हैं। मध्यम वर्ग में कई लोग पुरानी ज्वेलरी को बदलकर नई ले रहे हैं।

विवेक वर्मा, सराफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed