फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bullet fired in wheel of vehicle six bottles of teak recovered

Maharajganj News: वाहन के पहिए में मारी गोली, छह बोटा सागौन बरामद

Wed, 04 Jan 2023 12:35 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 Jan 2023 12:35 PM IST
सार

डीएफओ पुष्प कुमार कांधला ने कहा कि पकड़ी रेंज के कटहरा जंगल के पास जाइलो वाहन से छह बोटा सागौन की बरामदगी हुई है। छानबीन कर केस दर्ज होगा।

 

विज्ञापन
Bullet fired in wheel of vehicle six bottles of teak recovered
महराजगंज समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के पकड़ी रेंज के कटहरा जंगल के पास बुधवार की भोर में लगभग चार बजे वन सुरक्षा टीम ने लकड़ी लदे वाहन को पहिए में गोली मारकर रोका। अंधेरे का लाभ उठाकर जहां चालक फरार हो गया, वहीं टीम ने वाहन से छह बोटा सागौन बरामद किया।

विज्ञापन


वन सुरक्षा टीम के कर्मी बुधवार की भोर में गस्त पर थे कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कटहरा जंगल के पास कुछ लोग वाहन से लकड़ी लेकर जाने वाले हैं। रामपुर की तरफ से जाइलो वाहन आता दिखा तो टीम के सदस्यों ने टार्च जलाकर उसे रोकने का प्रयास किया। वन कर्मियों को देखकर चालक ने रफ्तार बढ़ा दिया व भागने लगा।
विज्ञापन


टीम ने वाहन का पीछा कर जाइलो के पहिए में गोली मारकर उसे रोका। पहिए में गोली लगते ही वाहन ने बैठे चालक व व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। टीम ने वाहन की जांच की तो उसमें सागौन का छह बोटा बरामद हुआ। लकड़ी लदे वाहन को डीएफओ कार्यालय में लाया गया है व आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में राजेश यादव,अमर विश्वकर्मा, अनिल, सुकुल आदि कर्मी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चेचिस नंबर के सहारे शामिल लोगों तक पहुंचने की होगी कोशिश
बरामद हुए वाहन में नम्बर गोरखपुर का है। नंबर गलत भी हो सकता है। ऐसे में वन विभाग की ओर से चेचिस नंबर के सहारे घटना ने शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

डीएफओ पुष्प कुमार कांधला ने कहा कि पकड़ी रेंज के कटहरा जंगल के पास जाइलो वाहन से छह बोटा सागौन की बरामदगी हुई है। छानबीन कर केस दर्ज होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed