फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bulldozer will be used if encroachment is not removed from government land within two weeks

Maharajganj News: सरकारी भूमि से दो सप्ताह में कब्जा नहीं हटा तो चलेगा बुलडोजर

Sun, 31 Aug 2025 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer will be used if encroachment is not removed from government land within two weeks
नौतनवा। सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले तीन व्यक्तियों को तहसीलदार ने नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर स्वयं भूमि को मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। अनदेखी करने पर अभियान चलाकर बुलडोजर से कब्जा हटवाने के साथ ही संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

तहसीलदार कर्ण सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा गंगवलिया में आराजी नंबर-485 व 491 मि. अभिलेख में सरकारी भूमि है, जिस पर रामजतन, रामसमुझ एवं रामहित ने अतिक्रमण कर लिया है। इसके विरुद्ध न्यायालय से वर्ष 2021 में ही बेदखली का आदेश पारित हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से भूमि से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया, किंतु आज तक उक्त लोगों ने निर्देश का पालन नहीं किया।
इस आदेश के विरुद्ध अतिक्रमणकारियों ने अपर जिलाधिकारी न्यायालय एवं हाईकोर्ट में अपील की थी, जिसे खारिज कर दिया गया है। इसके बावजूद मनमानी की जा रही है। तहसीलदार ने बताया कि उच्च न्यायालय से बेदखली आदेश का सख्ती से पालन कराने का निर्देश हुआ है। इस बार कब्जा नहीं हटा तो प्रशासन अभियान चलाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed